Move to Jagran APP

बोले नीतीश- कानून का राज रखेंगे कायम, न्याय के साथ होगा विकास

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रखंड के रेलवे मैदान सिंघियाघाट में भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को किया संबोधित। कहा - जनता की सेवा ही हमारा धर्म।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 09:02 PM (IST)
बोले नीतीश- कानून का राज रखेंगे कायम, न्याय के साथ होगा विकास
बोले नीतीश- कानून का राज रखेंगे कायम, न्याय के साथ होगा विकास

समस्तीपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से उठाया गया कदम राष्ट्र हित में है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सड़क निर्माण समेत अन्य क्षेत्रों में विकास को रफ्तार मिली है। भारत का मान -सम्मान दुनिया में बढ़ा है।  मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रखंड के रेलवे मैदान सिंघियाघाट में भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 उन्होंने कहा बिहार पिछड़ा राज्य है। लेकिन, इसके विकास के लिए हम संकल्पित हैं। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य को गति मिली है। सात निश्चय योजना से हर घर शुद्ध पेयजल और हर मोहल्ले तक पक्की सड़क पहुंची है। पोशाक राशि, साइकिल योजना की चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का प्रतिशत कम हुआ है। 15 वर्षों के पति पत्नी वाली शासन व्यवस्था में कोई कार्य बिहार के हित में नहीं किया गया।

 जबकि, मैंने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। लड़कियां विद्यालय कम जाती थीं। लेकिन, पोशाक योजना साइकिल योजना लाकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बल प्रदान किया गया। टोला सेवक और तालिमी मरकज की बहाली हुई। सूबे में 21 हजार प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण हुआ। तीन से चार लाख के बीच शिक्षकों का नियोजन करवाया गया। शिक्षा पर जोर देते हुए हर पंचायत में हाईस्कूल की व्यवस्था की गई। इंटर से आगे की पढ़ाई और तकनीकी पढ़ाई के लिए अब छात्रों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सरकार ने कई फैसले लिए हैं।

 कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किसानों के हित के लिए लाई गई योजनाओं को गिनाया। वहीं, नित्यानंद राय ने ङ्क्षसघियाघाट में जानकी एक्सप्रेस ठहराव को लेकर उनके द्वारा किए गए प्रयासों को गिनाया। सभा को पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री राम लखन महतो, वैद्यनाथ सहनी, विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह, हरि नारायण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, स्थानीय विधायक रामबालक ङ्क्षसह, डा. दुर्गेश राय, निर्मला देवी ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय ने की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.