एनएच 77 बाइपास निर्माण को अर्जित भूमि के भुगतान को शिविर तीन से
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश शिविर में स्वामित्व से संबंधित कागजात लेकर पहुंचेंगे भूधारी। बैंक खाते में भेजी जाएगी राशि।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के बाइपास निर्माण को अर्जित भूमि के भुगतान को लेकर कुढऩी अंचल सह प्रखंड कार्यालय में तीन सितंबर से शिविर लगाया जाएगा। इसको लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया कि मौजा व थाना नंबरवार भुगतान और मापी के लिए अलग-अलग तिथि का निर्धारण किया गया है। उक्त शिविर में संबंधित भूधारी अपनी अर्जित भूमि के स्वामित्व से संबंधित कागजात जैसे खतियान, केवाला, अद्यतन लगान रसीद, एलपीसी, सीओ द्वारा निर्गत वंशावली, पैन कार्ड, स्टांप पेपर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि कागजात लेकर उपस्थित होंगे।
मौजा का नाम व थाना नंबर -------अंचल ---शिविर स्थल ---मुआवजा भुगतान की तिथि ---मापक द्वारा मापी की तिथि
--- चंद्रहटी 166 -------- कुढऩी -------------अंचल सह प्रखंड कार्यालय कुढऩी -----3 सितंबर -----2 सितंबर
-- बलिया 202 ------कुढऩी ------ अंचल सह प्रखंड कार्यालय कुढऩी ----5 सितंबर ----- 4 सितंबर
- ढ़ोढी आनंदकर 190 व ढ़ोढ़ी लाला 194 --------कुढऩी -------------अंचल सह प्रखंड कार्यालय कुढऩी -------7 सितंबर ----- 5 सितंबर
--- विशुनपुर मंगर 188 -----------------कुढऩी -------------अंचल सह प्रखंड कार्यालय कुढऩी ---------------9 सितंबर -----7 सितंबर
--- बलिया 202 व थुहवां 165 --------कुढऩी -------------अंचल सह प्रखंड कार्यालय कुढऩी ---------------10 सितंबर ------8 सितंबर