नेपाल के जवानों ने सीमा पर भारतीय किसान के साथ की मारपीट, जानिए पूरा मामला
पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र चंद्रमण गांव की घटना। नेपाल के जवानों ने मक्का तोड़ने जा रहे किसान को पीटा। जिसे देख सैकड़ों ग्रमीण पहुंचे। अधिकरियों ने कराया मामला शांत
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। आदापुर भारत-नेपाल के सीमाई क्षेत्र चंद्रमण गांव के समीप सीमा पर तैनात नेपाल के जवानों ने भारतीय किसान के साथ मारपीट की। जिसमें किसान का हाथ टूट गया। जिसका इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों देशों के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों से स्थिति की जानकारी ली। फिर बातचीत के जरिए उत्पन्न विवाद को सुलझा लिया गया। लेकिन, यह विवाद गुरूवार की सुबह फिर से शुरू हो गया।
इस दौरान तब सीमा पर तैनात नेपाल के जवान बकरी चराने गए बच्चियों को मारने व गाली देने लगे। जिसे देख चंद्रमण गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भारत-नेपाल की सीमा पर पहुंच गए। इधर लोगों की भीड़ को देख नेपाल के सनफुलवा गांव से लोग एवं अधिकारी भी पहुंचे। इधर भारतीय लोगों ने इसकी जानकारी महुआवा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम उदय सदल व महुआवा कैंप प्रभारी चंचल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों व प्रबुद्धजनों के बीच बातचीत शुरू हुई। जिसमें लोगों को समझाकर मामले को शांत करा लिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चन्द्रमण निवासी लक्ष्मण राय का खेत भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाली क्षेत्र में है। जिसमें मक्का की खेती कर रखा है। जिसे तोड़ने उनका पुत्र नारद सीमा पार अपने खेत में गया। जैसे ही टायर गाड़ी लेकर सीमा पार कराना चाहा।
नेपाली सशस्त्र सीमा बल के जवान कौशल कुमार जो स्थानीय सनफूलवा निवासी भी है। रोकने लगा। फिर गाली गलौज करना शुरू किया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें नारद का हाथ टूट गया। जिसे दोनों देशों के पुलिस व सीमा बल अधिकारियों ने बैठक कर मामले को शांत करा दिया गया। पुनः जब गुरूवार को यहां की लड़कियां नेपाली सीमा क्षेत्र के अपने खेतों में बकरी चराने खेतो में पहुंची तो जवानों ने न केवल गाली गलौज की बल्कि मारपीट करने पर उतारू हो गये । जिसकी सूचना मिलते ही दोनों देश के अधिकारी व जनप्रतिनिधि पहुंच मामले को निशांत कराया। मौके पर थानाध्यक्ष राम उदय, रंजन कुमार यादव, श्रीकान्त यादव, मेवालाल, अजय यादव, नागेंन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।