Move to Jagran APP

East Champaran: भारत से आयात होने वाले पशु-पक्षियों के दानेे पर नेपाल ने लगाया प्रतिबंध, जानि‍ए वजह

East Champaran News बर्ड फ़्लू की संभावना को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने लिया निर्णय मांस-मछली पर भी लगाया प्रतिबंध। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता का दिया गया निर्देश भारत के निर्यातकों के समक्ष उत्पन्न हुई समस्या।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 03:55 PM (IST)
East Champaran: भारत से आयात होने वाले पशु-पक्षियों के दानेे पर नेपाल ने लगाया प्रतिबंध, जानि‍ए वजह
भारत से आयात होने वाले पशु-पक्षियों के दानेे पर नेपाल ने लगाया प्रतिबंध

रक्सौल (पूर्वी चंपारण), जासं। नेपाल प्रशासन ने बर्ड फ़्लू की संभावना को देखते भारत से आयात होने वाले पशु पक्षियों के दाना और मांस मछली पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता का निर्देश दिया है। कृषि तथा पशु पंक्षी विकास मंत्रालय नेपाल ने देश के सीमावर्ती आठ क्वारेंटाईन सेंटरों को पत्र दिया है। जिसमें विशेष सतर्कता का आदेश दिया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश देते हुए  बताया है कि भारत के गुजरात, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश, केरल आदि विभिन्न प्रदेशों में बर्ड फ्लू फैला है। जिससे नेपाल को खतरा है। इससे अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

 भारत से होने वाले अंडा, मुर्गा, मछली, मांस, मुर्गी दाना आदि पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाता है। अगले आदेश तक यह प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सुझाव दिया है कि पशु पक्षियों के अचानक मौत के सम्बन्ध  में तत्काल पशु-पक्षियों के लिए बनाए गए अस्पताल के कर्मियों और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे। भारत से जुड़े नेपाल के पर्सा, बारा जिला के अलावे काकड़भिट्ठा, विराटनगर, जनकपुर, काठमांडू, भैरवहा, नेपालगंज आदि क्षेत्र के क्वारेंटाईन सेंटरों और कस्टम कार्यालय यानी नेपाल के स्थानीय भाषा ने भंसार कार्यालय को पत्र देकर फिलहाल भारत से होने वाले आयात पर रोक लगा दिया है। जिससे भारत के निर्यातकों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.