Muzaffarpur Weather: आसमान में छाए रहेंगे बादल, उत्तर बिहार के जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
Muzaffarpur Weather मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में पांच से आठ घंटे की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा आखिरी के एक दिन पुरवा हवा चलने की संभावना। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मुजफ्फरपुर जासं। अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। यह कहना है मौसम विभाग का। मंगलवार को अगले 17 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।
हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। जबकि आखिरी के एक दिन पुरवा हवा चल सकती है। मुजफ्फरपुर में आज सुबह से मौसम साफ है। शिवहर जिले में बुधवार को सुबह से ही मौसम सामान्य हैं। आसमान में छाए हल्के बादल के बीच धूप खिली है। हल्की हवा भी बह रही है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।
शहर में अब भी जलजमाव
मुजफ्फरपुर । शहर को नारकीय हालात से निजात दिलाने में नगर निगम एवं जिला प्रशासन की विफलता के खिलाफ नागरिक मोर्चा ने मंगलवार को छोटी सरैयागंज चौक पर विरोध सभा का आयोजन किया। विरोध सभा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि शहर में बीते पांच माह से नारकीय हालात है। जर्जर सड़क एवं जलजमाव लोगों का दम निकाल रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके बावजूद निगम प्रशासन की नींद नहीं खुल रही। जिला प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है। वहीं पर्व त्योहार के अवसर पर बिजली की आपूर्ति भी ठीक से नहीं हो रहा। सभा में नागरिक मोर्चा को महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा, उषा किरण श्रीवास्तव, शिवजी सहनी, लाल बाबू राम, चिराग पोद्दोर, महेंद्र प्रसाद, राणा देवी, सुशीला सिन्हा, मुन्नी चौधरी आदि शामिल रहे।