Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर मौसम: आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेगा मौसम

पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का कुहासा देखा जा सकता हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 07:35 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 07:35 AM (IST)
मुजफ्फरपुर मौसम: आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेगा मौसम
उच्चतम तापमान में होगी बढोतरी, न्यूनतम तापमान में भी आएगी गिरावट।

मुजफ्फरपुर /समस्तीपुर, जागरण संवाददाता।उत्तर बिहार में दिसंबर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। यह अभी बरकरार रहेगा। उच्चतम तापमान में जहां बढोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वैसे आसमान पूरी तरह साफ और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय : साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

loksabha election banner

सुबह में हल्का कुहासा देखा जा सकता हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान : 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार औसतन 5 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कल तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

शिवहर जिले में अब धीरे-धीरे सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा हैं। दिन में धूप खिलने से राहत हैं। लेकिन दिन की अपेक्षा रात सर्द रह रही है। गुरुवार की सुबह शीतल हवा, हल्के कोहरे और आसमान में छाए हल्के बादलों के बीच सूरज निकला। ठंडी हवाएं बहती रही। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन की अपेक्षा रात अधिक सर्द रहेगी। ठंडी हवा बहती रहेगी। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.