Move to Jagran APP

आसमान में छाए रहेंगे बादल, क्या बारिश भी हाेगी? जानें, मुजफ्फरपुर मौसम पूर्वानुमान

Today Muzaffarpur Weather News Update आज शुष्क रहेगा मौसम। पछिया हवा चलने के कारण ठंड में होगी बढोतरी। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की उम्मीद। सुबह में कुहासा छाए रहने की संभावना ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:35 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:35 AM (IST)
आसमान में छाए रहेंगे बादल, क्या बारिश भी हाेगी? जानें, मुजफ्फरपुर मौसम पूर्वानुमान
Weather in Muzaffarpur Today: रात्रि एवं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छाए रह सकते हैं। File photo

मुजफ्फरपुर, जासं। जिला समेत पेरे उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। यह कहना है मौसम विभाग का। शुक्रवार को अगले 19 जनवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग यह बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

prime article banner

        मौसम विभाग ने कहा है कि इस अवधि में पछिया हवा चलने के कारण ठंढ़ में वृद्धि हो सकती है। हवा की रफ्तार औसतन 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। रात्रि एवं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छाए रह सकते हैं। इस दौरान सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।  शिवहर जिले में शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह आसमान साफ दिखा कोहरे का असर भी कम रहा। अलसुबह ही इलाके में सूरज निकल गया। अच्छी धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, शीतल हवा बह रही है। वहीं कनकनी भी बरकरार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह -शाम इलाका कोहरे की चपेट में रहेगा। ठंडी हवा बहती रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.