Muzaffarpur Weather Forecast: अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट
Muzaffarpur Weather Forecast पछिया हवा चलन से अचानक तापमान में वृद्धि हुई है। लेकिन तीन मार्च के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन के बाद तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान पहुंचने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर, जासं। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अभी अचानक तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अंतिम सप्ताह में तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। लेकिन तापमान अभी 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। डॉ. सत्तार ने कहा कि पछिया हवा चलन से अचानक तापमान में वृद्धि हुई है। लेकिन तीन मार्च के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन के बाद तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान पहुंचने की संभावना है।
धूप निकलने के साथ ही चल रही हवा
समस्तीपुर : आसमान साफ होने से इनदिनों मौसम खुशगवार है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि पछिया हवा भी चल रही है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार का बताना है कि आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। पछिया हवा चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी का बताना है कि अभी का सामान्य अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। वहीं बगहा में मंगलवार को भी सुबह से ही धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया है। पछिया हवा भी चल रही है। यही हाल उत्तर बिहार के अन्य जिलों का है। अभी सभी जगहों पर तेजी से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी यह क्रम जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarpur: अभी तो पार्टी शुरू भी नहीं हुई थी, मैरेज डे से ठीक पहले होटल व्यवसायी की गर्भवती पत्नी...
यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: होली 2021 से पहले यात्रियों को नई उड़ान का गिफ्ट
यह भी पढ़ें: Muzaffarpur: ऑटो का बढ़ा भाड़ा लेकर निकलें, किचकिच से मारपीट तक की आ रही नौबत