Move to Jagran APP

Muzaffarpur Weather Forecast: अभी आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा

Muzaffarpur Weather Forecast अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना।‌ पूरवा हवा 7 से 10 किलोमीटर गति से चलेगी। कहीं कहीं बादल ने क‍ि‍सानों की च‍ि‍ंंता को बढ़ा द‍िया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 11:48 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast: अभी आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा
कहीं कहीं बादल ने क‍ि‍सानों की च‍ि‍ंंता को बढ़ा द‍िया है।

मुजफ्फरपुर,जासं। मुजफ्फरपुर और आसपास के ज‍िलों में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना।‌ पूरवा हवा 7 से 10 किलोमीटर गति से चलेगी।

loksabha election banner

दरभंगा जिले में बुधवार को मौसम साफ है। धूप खिली है। लोग होली के बाद साफ-सफाई के काम में लगे हैं।

पूर्वी चंपारण में मंगलवार की रात हल्की आंधी के बाद बुधवार की सुबह मौसम सामान्य है। धूप खिली है। दोपहर बाद तापमान में भी वृद्धि संभव है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है।

समस्तीपुर में हवा और बादल के कारण मौसम एक बार फिर बदल गया। बुधवार को सुबह से ही धूप छांव का खेल चलता रहा।फिर हवा चलने के साथ ही धूप निकली। मंगलवार को मौसम के तेवर काफी गर्म थे। दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मधुबनी में सुबह से धूप खिली है। हल्की पछिया हवा भी चल रही है। बुधवार को सुबह में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। शिवहर जिले में मंगलवार की रात से ही तेज हवा बह रही है। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन तेज हवा बहती रहेगी। 

यह भी पढ़ें : Bihar Board 10th result 2021 Date and Time: मैट्रिक का परिणाम जल्द, बोर्ड अध्यक्ष ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

यह भी पढ़ें : दरभंगा में तीन साल की मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ बच्ची बेहोश, आरोपित का लात-जूतों से 'स्वागत'

यह भी पढ़ें : Muzaffarpur News: सहेली का पति बना ' फ्रेंड ' आहिस्ता-आहिस्ता, अब किसी तरह जान बचाने की लगा रही गुहार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.