Move to Jagran APP

Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं

Muzaffarpur Weather Forecast मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार के अनुसार अगले 28 मार्च तक 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 एवं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 08:21 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 08:21 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक अगले 4 दिनों में जा सकता है।

मुजफ्फरपुर, जासं। आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम पूर्वानुमान में बताया गया था कि उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। हालांकि आमतौर पर मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार के अनुसार अगले 28 मार्च तक 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 एवं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक अगले 4 दिनों में जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान हल्की वृद्धि के साथ 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। किसानों को सुझाव दिया गया है कि फसलों पर कीटों का प्रकोप ज्यादा बढ़ने की संभावना इन दिनों रहती है। इसको देखते हुए वैज्ञानिक सलाह के अनुसार दवा का छिड़काव करें। गरमा मूंग तथा उड़द की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। इसे जल्द से जल्द समाप्त करें। 

loksabha election banner

 यह भी पढ़ें: ब‍िहार सीएम नीतीश कुमार पर हसनपुर व‍िधायक तेज प्रताप का तंज, की तैनु "हाफ़ पैंट" सूट करदा..

शिवहर में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। अलसुबह धूप खिली। हवाओं के रूख में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को कमी आई है। लेकिन आसमान में बादल छाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Darbhanga: बिटिया केे जन्‍म पर कहा यह हमारी आंखों का तारा, जब आंखों पर नजर गई तो...

पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी कृषि अनुसंधान केंद्र की कृषि मौसम वैज्ञानिक डा नेहा पारीक ने बताया है कि

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 तथा न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 65% तथा दोपहर में 30 से 40% रहने की संभावना है। अगले दो दिन में औसतन 09 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Holi 2021: बिहार के भिरहा में वृंदावन वाली होली, समरसता की पिचकारी से बरसता उल्लास का रंग

किसानों को सलाह है कि शुष्क मौसम व बढ़ते तापमान को देखते हुए किसान ग्रीष्मकालीन मक्का, प्याज एवं गरमा सब्जी जैसे भिंडी, नेनुआ, करैला, लौकी व खीरा आदि की फसल में शाम के समय सिंचाई करें। इस दौरान गरमा सब्जी की भी बुआई अवश्य करें। इसके लिए यह अनुकूल मौसम है।

दरभंगा में बुधवार की सुबह से ही धूप खिली है। धूप की तपिश ने गर्मी को बढ़ा दिया है। अभी से लोग सिर पर गमछा लेकर चलने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, दुश्मनी ऐसे हुई कि पीट-पीटकर जान ही ले ली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.