Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, शुष्क रहेगा मौसम
Muzaffarpur Weather Forecast न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की होगी वृद्धि। 05 से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा।12.3 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम और 25.8 पर जाकर ठहरा अधिकतम तापमान।
मुजफ्फरपुर, जासं। Muzaffarpur Weather Forecast: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 व न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा।
डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक यानी 21 फरवरी तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 व न्यूनतम में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 व दोपहर में 50 से 60 फीसद रहने की संभावना है।
किसानों को सुझाव
किसानों को सुझाव दिया गया है कि तैयार खेत की हल्की जुताई कर गरमा सब्जियों जैसे-भिंडी, कद्दू, कदिमा, करेला, खीरा व नेनुआ की बुआई कर सकते हैं। शुष्क मौसम को देखते हुए किसान आलू की तैयार फसल की खुदाई करें।
हल्की धूप निकलने के साथ चल रही हवा
समस्तीपुर : बुधवार की सुबह कोहरे का असर रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ ही देर बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। हवा चलने से सुबह में ठंड का एहसास हुआ। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ.ए सत्तार ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा। डॉ.सत्तार ने किसानों को सुझाव दिया कि वह तोरी एवं सरसों के तैयार फसलों को काट ले। पशुओं को बाहर न रखें। वहीं मधुबनी में मौसम साफ है। सुबह में हल्का कुहासा रहा, लेकिन उसके बाद धूप खिली है। दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
यह भी पढें : मुजफ्फरपुर में सिलेंडर बम से हमला, दी धमकी- इतना चिथड़ा उड़ाएंगे की निगमवाला भी झाड़ू से नहीं उठा सकेगा
यह भी पढें : Bihar Assembly Elections 2020 : मुजफ्फरपुर समेत 11 जिलों में पानी की तरह बहाए गए पैसे
यह भी पढें : अपने नाम पर शैक्षणिक संस्थानों के नामकरण के विरोधी थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर