Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदा-बांदी की संभावना
Muzaffarpur Weather Forecast 14 March 2021 17 मार्च तक उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 24 घंटे के अंदर कहीं-कहीं बूंदा-बांदी की संभावना है। इस बीच शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही ठंड का असर दिखा। शुक्रवार व शनिवार के बीच अधिकमत तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा। दिनभर पछिया हवा का प्रभाव रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि 17 मार्च तक उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। औसतन नौ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत के बीच रहेगी।
बगहा में शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के बाद रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर में आसमान लिपटा रहा। हालांकि दिन बढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं दरभंगा में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रविवार की सुबह सर्द हवा ने सर्दी का एहसास कराया। इस दौरान लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर खासा सतर्क रहे।
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर : पिता समान चाचा ने प्रेमजाल में फांसकर भतीजी को किया गर्भवती और अब...
यह भी पढ़ें: Muzaffarpur: बच्चे की एक मुस्कान पर रूका सीएम नीतीश का हेलीकॉप्टर, डीएम को दिया आदेश 'इस बच्चे को चॉकलेट दिलाइए'...
यह भी पढ़ें: शिवहर: नर्स को अंधेरे से डर लगता है इसलिए पति ड्यूटी बजाने आ गया, मिली यह सजा