Muzaffarpur Weather: तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर/ समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार के जिलों में कल तक आसमान प्राय: साफ रहेंगे। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। उक्त जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने दी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।