Move to Jagran APP

Muzaffarpur News: रालोसपा जिला यूनिट का जदयू में हुआ विलय, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

Muzaffarpur Politics News रालोसपा का जदयू में विलय हो गया है। रालोसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू कुशवाहा अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ जदयू कार्यालय पहुंचे।जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने उन सबका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजू कुशवाहा ने कहा कि इस विलय से कुछ लोग परेशान हैं।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 07:43 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 07:43 AM (IST)
Muzaffarpur News: रालोसपा जिला यूनिट का जदयू में हुआ विलय, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
मुजफ्फरपुर में रालोसपा जिला यूनिट का जदयू में हुआ विलय।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। रालोसपा का जदयू में विलय हो गया है। रालोसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू कुशवाहा अपने सैकडों कार्यकर्ताओं  के साथ जदयू कार्यालय पहुंचे। जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने  उन सबका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजू कुशवाहा ने कहा कि इस विलय से कुछ लोग परेशान हैं।   लेकिन उनलोगों को यह मालूम नहीं है कि अब नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के एक हो जाने से बिहार मे अगली सरकार नीतीश कुमार के ही नेतृत्व मे बनेगी। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा इस विलय से बिहार मे जो सामाजिक समीकरण का निर्माण हुआ है उसका सकारात्मक असर भी दिखेगा। 243 सीट पर पार्टी का परचम लहरायेगा।

loksabha election banner

मुख्य प्रवक्ता मो. जमाल ने  कहा कि इस विलय से विरोधियों के होश अभी से उड़ गए हैं।  

समारोह में वरिष्ठ जदयू नेता शिशिर कुमार नीरज, पप्पू कुशवाहा, रामेश्वर सहनी, प्रो शब्बीर अहमद, रामेश्वर ङ्क्षसह कुशवाहा, सुरेश प्रसाद ङ्क्षसह, रमेश कुमार ओझा, मिथिलेश पासवान, शिवेश्वर कुमार शर्मा, संतोष कुमार, धनँजय शर्मा, मदन चौधरी, रेयाज अहमद, रामबाबू कुशवाहा, राजा विनीत,राकेश आजाद, रमेश कुशवाहा, रामप्रीत कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा राशि खत्री, सोनी तिवारी, डौली मित्तल, सुधा ङ्क्षसह, साधुशरण कुशवाहा आदि शामिल रहे। 

नए कृषि कानूनों से किसान होंगे तबाह

अखिल भारतीय किसान संघर्ष  समन्वय समिति ने  खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर 102वें  दिन धरना जारी रखाा। धरना सभा की अध्यक्षता   पंडित मधुसूदन झा ने की और सभा का संचालन मजदूर नेता मोहम्मद इदरीश ने किया।धरना सभा को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बीके प्रलयंकर ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसान तबाह होगे। कृषि कानून व बिजली संशोधन बिल 2020 वापस कराने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य( एमएसपी)  को कानूनी दर्जा देने की मांग पर आंदोलन चल रहा है। 26 मार्च  को देशव्यापी बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किया गया है। 

प्रलंयकर ने कहा कि  किसान समझ चुके हैं कि संघ और पूंजीपतियों के इशारे पर यह कानून लाया गया है। 

 धरना सभा को संबोधित करने वालों में आशुतोष कुमार  सुजीत कुमार  झा,  लखङ्क्षवदर राय ,धीरज कुमार,शंभू शरण ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, राजकुमार झा ,धीरन भक्त डॉ विनय निषाद, मुन्नी देवी, प्रमिला झा, विक्रम कुमार आदि प्रमुख थे। 

यह भी पढ़ें: Holi 2021: बिहार के भिरहा में वृंदावन वाली होली, समरसता की पिचकारी से बरसता उल्लास का रंग

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: दरभंगा में दहाड़े वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, मैं क‍िसी के रहमो-करम पर नहीं, अपने दम पर बना मंत्री

यह भी पढ़ें: BRA Bihar University में खेल मद की राशि में 'खेल', शुल्क लेने के बाद भी कॉलेजों में नहीं होतीं गतिविधियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.