Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी व दरभंगा के उम्मीदवारों की बढ़ीं धड़कनें

Muzaffarpur Panchayat Mukhiya Election Result 2021 पंचायत चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। कटरा प्रखंड की हथौड़ी पंचायत की मतगणना सबसे पहले हुई। यहां से इश्तेयाक अहमद मुखिया चुन लिए गए हैं। आज मतगणना की प्रक्रिया अपेक्षाकृत देरी से शुरू हुई। जिससे पहला परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 06:16 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 03:36 PM (IST)
मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी व दरभंगा के उम्मीदवारों की बढ़ीं धड़कनें
बेरई उतरी पंचायत से मुखिया पद के लिए अभिमन्यु उर्फ अंकित कुमार विजयी हुए हैं। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं।बिहार पंचायत चुनाव 2021 के अंतिम यानी 11वें चरण के लिए 12 दिसंबर को वोट डाले गए थे। आज उसके परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर के एकमात्र कटरा प्रखंड के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इसी तरह से पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा, पश्चिम चंपारण के ठकराहा, समस्तीपुर के मोहिउद्​दीननगर व मोहनपुर, मधुबनी के जयनगर व बिस्फी, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर तथा दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी व किरतपुर प्रखंडों की पंचायतों के लिए मतगणना जारी है।

loksabha election banner

कटरा के हथौड़ी से इश्तेयाक अहमद निर्वाचित

यहां से इश्तेयाक अहमद निर्वाचित हुए हैं। बेरई उतरी पंचायत से मुखिया पद के लिए अभिमन्यु उर्फ अंकित कुमार विजयी हुए हैं। बेरई दक्षिण से मुखिया के पद पर मृदुला देवी विजयी। उन्होंने डौली देवी को 1413 मत से हरा दिया है। इसी पंचायत से पंसस पद पर कमोद देवी विजयी घोषित की गई हैं। बेरई उत्तर की बात करें तो पंसस पद पर ललिता देवी ने चुनाव जीत लिया है। मधेपुरा पंचायत से मुखिया पद पर जय किशुन राम विजयी हो गए हैं। जिला परिषद क्षेत्र 42 से राजीव कुमार चार हजार मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

धनौर पंचायत समिति सदस्य पद से निवर्तमान प्रमुख रामबाबू सिंह विजयी हुए हैं। शिवदासपुर पंसस से संजय कुमार ने बाजी मार ली है। इस पंचायत से निवर्तमान मुखिया ममता देवी चुनावी जीत गई हैं। धनौर पंचायत से निवर्तमान मुखिया देवेन्द्र पासवान विजयी। 68 मत से विजयी रहे। वहीं धनौर पंसस पद पर क्षेत्र सं 7 से सुखराम मांझी ने जीत हासिल की है। कटरा पंसस पद पर चन्दा देवी जीत गई है। सोनपुर पंसस पद पर श्यामल पासवान ने जीत हासिल की है। सोनपुर पंचायत से मुखिया पद पर हीरा सहनी विजयी हुए हैं। जिला परिषद क्षेत्र सं 43 से नवीन कुमार साह ने बाजी मार ली है।

मोहिउद्दीननगर की भदैया पंचायत से मंजू देवी विजयी

मोहिउद्दीननगर प्रखंड की भदैया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी 1386 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया। निकटतम प्रत्याशी अनिता देवी को 702 मत मिला। वहीं मोहनपुर प्रखंड में मोहनपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी बबीता देवी 1708 मत लाकर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी उर्मिला देवी को केवल 1364 मत मिले। धरनीपट्टी पश्चिम पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रेम राय 1253 मत प्राप्त कर जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। उनके निकटतम प्रत्याशी जीतलाल यादव को केवल 981 मत मिले हैं। धरनीपट्टी पूरव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार सिंह 1302 मत प्राप्त कर जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। लगभग एकतरफ मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को मात दे दिया।

ठकराहां पंचायत से बिरेंद्र तिवारी की जीत

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से रामाशंकर कुशवाहा की हुई जीत। ठकराहां प्रखंड के ठकराहां पंचायत से मुखिया पद पर बिरेंद्र तिवारी की हुई जीत। वहीं हरपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया रमाकांत यादव अपने समर्थकों के साथलोगों से मिले। ठकराहां प्रखंड के कोईर पट्टी पंचायत से मुखिया पद पर रुपेश चौधरी की हुई जीत।

बिस्फी के चहुंटा में सुनील के सिर जीत का सेहरा

बिस्फी प्रखंड में चहुंटा पंचायत से मुखिया पद पर सुनील कुमार चौधरी को जीत मिली है। जगवन पूर्वी पंचायत से मुखिया पद से मंजू देवी जीत गई हैं। बलहा पंचायत से मुखिया पद से मो. शहाबुद्दीन उर्फ शब्बो जीते। जयनगर में रजौली पंचायत से रामएकबाल पासवान मुखिया पद से जीते। देवधा उत्तरी पंचायत से शंभू महतो मुखिया पद से जीते। देवधा मध्य पंचायत से मुखिया पद पर मो. जियाउद्दीन जीते। बिस्फी पंचायत से मुखिया पद पर बेचन सहनी जीते। रघौली पंचायत से मुखिया पद से शांति देवी जीती। जिला परिषद ळेत्र संख्या 10 से मो. जियाउद्दीन जीते।

रामगढ़वा अहिरौलिया से हरिनारायण दास नवनिर्वाचित

भेलाही से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल ने चखा जीत का स्वाद। उन्हें मुखिया पद पर जीत मिल गई है। रक्सौल रामगढ़वा अहिरौलिया से हरिनारायण दास नवनिर्वाचित। रक्सौल रामगढ़वा पखनहिया से दुबारा पंस पद पर रिजवाना खातुन विजयी। वहीं रक्सौल रामगढ़वा प्रखंड पखनहिया से मुखिया के लिए धीरज कुमार नवनिर्वाचित किए गए। रक्सौल पलानवा जगधर से रामयश सिंह की पत्नी मुखिया पद पर प्रभा देवी विजयी रहीं।रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायत के मुखिया पद पर राजीव सिंह चुनाव जीत गए हैां। राजीव सिंह मुखिया के लिए 150 मतों से निर्वाचित हुए हैं। काउंटिंग स्थल पर पूरी तरह से चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था। रामगढ़वा जैतापुर पंचायत से पंस- 01 से राजकुमारी सिंह निर्वाचित हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.