Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: वोट गिराने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा, 63.68 फीसद वोटिंग

Muzaffarpur Panchayat Mukhiya Election 2021 22 पंचायतों के लिए होने वाले मतदान में 2551 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रखंड में 92 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें तीन वार्ड सदस्य व 89 पंच निर्वाचित हो चुके हैं। शेष सीटों के लिए 2551 उम्मीदवार मैदान में है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 07:11 AM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 07:11 AM (IST)
मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: वोट गिराने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा, 63.68 फीसद वोटिंग
कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, निषेधाज्ञा लागू, अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक। फाइल फोटो

कटरा (मुजफ्फरपुर), जासं। प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। सुबह में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण मतदान के दौरान बड़ी ङ्क्षहसा नहीं हुई। कुल 63.68 फीसद मतदान हुआ जिसमें 61.80 फीसद पुरुष व 65.50 फीसद महिलाएं शामिल रहीं।

loksabha election banner

कई जगह हुई झड़प

पंचायत चुनाव में कई स्थानों में दो पक्षों में हल्की झडप हुई। चंगेल पंचायत के डुमरी दक्षिणी भाग में बोगस वोटिंग को लेकर दो पक्षों में बिबाद उठ खडा हुआ। मुखिया प्रत्यासी पति गोपाल चौधरी का आरोप था कि मुस्लिम बहुल बूथ सं 143 पर कर्मियों की शिथिलता के कारण बगैर बायोमीट्रिक सत्यापन के महिलाएं वोट डाल रही थी। एक ही महिला बार बार वोट डाल रही थी। सूचना मिलने पर वे अपने समर्थकों के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचे और इसका विरोध किया। सेक्सन दंडाधिकारी की सूचना पर पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार पहुंचे और उन्होने समझा बुझा कर मामला शांत किया। इसी प्रकार बेलपकौना में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। एक पक्ष धांधली का आरोप लगाकर उलझ गए। लेकिन लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत किया।

वोट देने पर युवती को किया जख्मी खंगुरा के बूथ सं 247 पर मतदान कर लौट रही युवती चंद्रिका कुमारी को कुछ लोगों ने मार्ग में मारपीट कर घायल कर दिया। अचेतावस्था में उसे पीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीडि़ता का भाई मुखिया प्रत्याशी बताया गया है। मारपीट का आरोप विरोधी प्रत्याशी पर लगाया गया है। पीडि़ता के पिता सुरेश साह ने बताया कि उनकी पुत्री वोट डालने गई तो विरोधी पक्ष ने रोकने का प्रयास किया। पीडि़ता ने अपना वोटर आइडी दिखाते हुए दावा किया तो उसे वोट देने की स्वीकृति अधिकारियों ने दे दी। वोट डालकर घर जाने के क्रम में रास्ते में विरोधियों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे गले की हडडी टूट गई।

बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह

लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कटरा आदर्श बूथ सं 106 पर साइकिल से 95 वर्षीय गोनौर पासवान को लेकर उनका पोता संतोष कुमार पहुंचा। असहाय वृद्ध को देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें सहारा देकर मतदान कराया। उधर, बेरई उत्तरी पंचायत के बरहद मतदान केन्द्र सं 26 पर सौ वर्षीय वृद्ध को मतदान के लिए व्हीलचेयर पर लाया गया। पुलिस की मदद से बुजुर्ग ने मतदान किया। इसी तरह केंद्र 27 पर 87 वर्षीय महिला ने मतदान किया। डुमरी मतदान केंद्र सं 143 पर 90 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग ने मतदान में भाग लिया।

आधी आबादी ने दिखाई भागीदारी

पंचायत चुनाव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। अपनी भागीदारी तय करने को उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पहसौल मतदान केंद्र सं 233 व 234 पर बहुसंख्यक महिलाएंं वोटर थीं जो सुबह से ही कतार में लग चुकी थीं। बकुची, शहनौली तथा यजुआर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आधी आबादी का अहसास कराया।

चचरी के सहारे पहुंचे मतदान केंद्र

मतदान से उत्साहित मतदाताओं को मार्ग की दुरुहता बाधक नहीं बन सकी। चंगेल पंचायत के डुमरी स्थित लखनदेई तथा शहनौली स्थित लीलजा नदी पर स्थित चचरी पार कर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो दशक से पुल विहीन होने से नदी पार होना कठिन कार्य है। लेकिन, चुनाव में अपनी भागीदारी मजबूरी पर भारी पड़ गई और लोगों ने चचरी पार कर वोट डाले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.