Muzaffarpur: शिक्षा मंत्री विजय चौधरी बोले- शिक्षक अपना काम करें, उनकी मांगें जरूर होंगी पूरी
Muzaffarpur News अखिल भारतीय शिक्षक संघ नेता महेंद्र प्रसाद शाही की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर जुटे थे कई मंत्री व विधायक। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शिक्षकों कोअधिकारियों से दूर रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सलाह।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शिक्षकों को अधिकारियों से दूर रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सलाह दी है। कहा कि शिक्षक अगर अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाएंगे तो बच्चों को पढ़ाएंगे कब। ऐसे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले कुछ घोषणा करना ठीक नहीं, लेकिन इतना आश्वासन दिया कि शिक्षक अपना काम करें, उनकी मांगी की पूर्ति जरूर होगी। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी शनिवार को विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर के सौजन्य से संघ भवन में स्थापित महेंद्र शाही की प्रतिमा के अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
प्रतिमा अनावरण के बाद सभी आरबीबीएम कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां की अध्यक्षता विधान पार्षद देवेश ठाकुर ने की। उन्होंने स्व. शाही को अखिल भारतीय स्तर के महान शिक्षक नेता के साथ कर्तव्यनिष्ठ एवं कुशल नेतृत्वकर्ता बताया। सभा को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, विधायक राजू सिंह, मुसाफिर पासवान, पंकज कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी, बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति हनुमान पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर राज्य के महासचिव नागेंद्र नाथ शर्मा, उपाध्यक्ष नुनुमणि सिंह, महादेव मिश्र, सूर्यनारायण यादव, रामधारी यादव, शंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, प्रधान सचिव भूप नारायण पांडेय, संयुक्त प्रधान सचिव रघुवंश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर एवं उमेश प्रसाद ठाकुर, संगठन सचिव पवन कुमार प्रतापी, अंचल सचिव अभिराम झा गुड्डू, सचिव संजय तिवारी, सचिव राजीव रंजन, अनीस कुमार, प्रसून कुमार, मीडिया प्रभारी इन्द्र भूषण, अंचल सचिव राजकिशोर सिंह, रवि प्रकाश, सत्येन्द्र मिश्रा, रामशंकर कुमार, अंचल सचिव विनय ठाकुर, पंकज कुमार एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष वैद्यनाथ पाठक ने किया। शिक्षा अधिकारियों में आरडीडी जीवेंद्र झा सहित सभी शिक्षा अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।