Move to Jagran APP

Muzaffarpur Nagar Nigam: आपकी पहचान वाले बाबू का अब बदल गया है विभाग, यहां जानिए निगम में किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Muzaffarpur Nagar Nigam पहली बार मुजफ्फरपुर नगर निगम में बड़े पैमाने पर फेरबदल। अधिकांश शाखा प्रभारियों एवं सहायकों को किया गया इधर से उधर। वर्षों से एक ही जगह कार्यरत सहायकों के बदले गए कार्य। मो. नूर आलम को जनगणना से सामान्य शाखा में भेजा गया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 07:49 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 07:49 AM (IST)
Muzaffarpur Nagar Nigam: आपकी पहचान वाले बाबू का अब बदल गया है विभाग, यहां जानिए निगम में किसे क्या मिली जिम्मेदारी
नगर आयुक्त के इस कदम से निगम में शुक्रवार को भारी हलचल रही।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर निगम में कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकांश शाखा प्रभारियों एवं सहायकों को इधर से उधर किया है। निगम में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया हे। सालों से एक ही पद पर बने सहायकों के टेबल बदल दिए गए हैं। नगर आयुक्त के इस कदम से निगम में शुक्रवार को भारी हलचल रही।

loksabha election banner

इनके विभाग बदले गए

स्वास्थ्य शाखा के प्रभारी नंदकिशोर मिश्र को विकास शाखा, जलकार्य के प्रभारी दीपक कुमार को स्थापना, बहलखाना प्रभारी राम लखन सिंह को सहायक स्थापना शाखा, टैक्स दारोगा उमेश कुमार को लेखापाल, आटो टिपर प्रभारी रामलला शर्मा को बहलखाना, ऑडिटोरियम व पार्क प्र्रभारी प्रभात कुमार को अखिलेखगार, आवास शाखा के सहायक पांडव कुमार को प्रभारी ऑडिटोरियम व पार्क, टैक्स दारोगा सुशील कुमार को सहायक विकास शाखा, विकास शाखा के सहायक राजीव कुमार को सहायक स्मार्ट सिटी, सहायक स्थापना रवि वर्मा को सहायक विकास शाखा बनाया गया है। सुनील कुमार सिन्हा विकास शाखा से प्रभारी जलकार्य, डार्विन कुमार को बहलखाना से जलकार्य, सुरेंद्र शर्मा को कर संग्रहकर्ता से जलकार्य, दीपेंद्र प्रसाद सिंह को लेखा शाखा से स्थापना, नीला मसीह को आवास शाखा से स्थापना, संतोष कुमार को विद्युत से स्थापना शाखा, मनोज कुमार श्रीवास्तव को सामान्य शाखा से लेखा, सुरेश कुमार सिंह को लेखा, जितेंद्र कुमार सिंह को स्थापना से प्रभारी लोक शिकायत निवारण एवं जन शिकायत कोषांग, सीताराम ठाकुर को कर संग्रहण कार्य से लोक शिकायत निवारण, रामकिशोर ठाकुर को कर से लोक सूचना, सीता देवी को भविष्य निधि से अन्य परिवाद, अशोक कुमार मिश्रा व भरत चौधरी को कर संग्रहण कार्य से बहलखाना, राजीव गुप्ता को जनगणना कोषांग से बहलखाना, सुमन कुमार को सहायक से प्रभारी आवास, अजय मिश्रा को स्थापना से आवास शाखा, अखिलेश कुमार सिन्हा को लेखापाल से कार्यकारी टैक्स दारोगा, विनय कुमार सिंह को अतिरिक्त टैक्स दारोगा, राम वृक्ष राम को लोक शिकायत से प्रभारी कर शाखा, मनोज कुमार गुप्ता को कर संग्रहण कार्य से कर शाखा, उषा राम को स्थापना शाखा से प्रभारी जन्म-मृत्यु पंजीयन, रंजीत कुमार मिश्रा को कर शाखा से जन्म मृत्यु, महेश चंद्रा को लोक शिकायत से स्वास्थ्य शाखा, अमरेश कुमार को प्रभारी सामाजिक सुरक्षा एवं जन्म मृत्यु पंजीयन से प्रभारी स्वास्थ्य शाखा, प्रकाश ओझा को कर संग्रहण कार्य से स्वास्थ शाखा, नरेंद्र कुमार सिन्हा को कर संग्रहण कार्य से प्रभारी विद्युत, मो. अली मुर्तुजा को कर संग्रहण कार्य से विद्युत शाखा, अनिल कुमार सिंह को निजी सहायक से पेशाकर व नक्शा शाखा, मो. कमाल आरिफ को सामान्य से नक्शा शाखा, सुमित्रा देवी को जन शिकायत कोषांग से नगर भवन, रंगलाल मिश्रा को पार्क से अभिलेखागार, फैज हुसैन को कर संग्रहकर्ता से स्टॉल एवं ट्रेड लाइसेंस, मो. नूर आलम को जनगणना से सामान्य शाखा में भेजा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.