Muzaffarpur Coronavirus News Update: किट की कमी से कोरोना जांच की रफ्तार धीमी, छह प्रखंड प्रभावित
Muzaffarpur Bihar Coronavirus News Update राज्य मुख्यालय से किट की आपर्ति में कटौती होने के बाद वितरण पर असर। दवा व ऑक्सीजन के बाद अब जांच पर भी संकट। जिले के आधा दर्जन प्रखंडों में आपूर्ति नहीं हो पाई।
मुजफ्फरपुर, जासं। कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन और दवा के बाद अब जांच पर भी संकट गहराने लगा है। राज्य मुख्यालय से जांच किट की आपूर्ति लक्ष्य से कम होने के बाद जिले के आधा दर्जन प्रखंडों में आपूर्ति नहीं हो पाई। वहां शनिवार को जांच होने की उम्मीद कम है। जानकारों की मानें तो जिले में 16 पीएचसी हैं। हर पीएचसी में दो-दो सौ का लक्ष्य रखा गया है। वहीं शहर मुख्यालय में एक हजार जांच करनी है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में दो हजार किट की आपूर्ति हुई। इससे मात्र 10 पीएचसी को सौ कि हिसाब से एक हजार किट भेजी गईं। वहीं, एक हजार किट शहरी इलाके को दी गईं। शहर में रेलवे स्टेशन व बस पड़ाव पर निरंतर जांच होना जरूरी है। कटरा, पारू, सरैया, मडवन, कांटी व बोचहां पीएचसी में जांच के लिए किट की आपूर्ति नहीं की गई।
जांच हो रही प्रभावित
काफी नमूनों के पेंंिडंग होने से आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूनों का संग्रह बंद है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित निकल रहे हैं। अगर जांच एक भी दिन प्रभावित होती है तो संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाएगा। हर दिन जिले में पांच सौ के आसपास या उससे अधिक पॉजिटिव मिल रहे हैंं। सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने कहा कि कोरोना किट की आपूर्ति नियमित हो रही है। जांच चलती रहे इसके लिए राज्य मुख्यालय से संपर्क किया गया है। रैैंडम टेस्ट का लक्ष्य थोड़ा कम होगा, लेकिन जांच बाधित नहीं होगी।
सकरा में 135 का टीकाकरण
सकरा (मुजफ्फरपुर) : कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सकरा प्रखंड अंतर्गत रामपुरकृष्ण पंचायत के हरिपुर कृष्ण मध्य विद्यालय में उपमुखिया उदयशंकर शर्मा की पहल पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें शुक्रवार को 135 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीका लेने के बाद लोगों ने अपने को स्वस्थ बताया।
मास्क का वितरण
सकरा (मुजफ्फरपुर) : प्रखंड अंतर्गत रामपुर कृष्ण पंचायत की वार्ड सदस्य सविता कुमारी ने शुक्रवार को निजी कोष से महादलित बस्ती मे मास्क का वितरण किया। साथ ही कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। हमेशा मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने व समय-समय पर हाथ धोते रहने का लोगों से आग्रह किया।