Move to Jagran APP

Muzaffarpur: भाजपा ने चलाया सेवा ही संगठन अभियान, बांटे मास्क व सैनिटाइजर

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अघोरिया बाजार चौक पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह के द्वारा आयोजित हल्दी दूध कार्यक्रम से अभियान का आरंभ किया। भाजपा मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने की खुशी नहीं मना रही।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 07:55 AM (IST)
Muzaffarpur: भाजपा ने चलाया सेवा ही संगठन अभियान, बांटे मास्क व सैनिटाइजर
मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर 648 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित। सभी फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन के तहत जिला भाजपा ने कोरोना से बचाव को लेकर अभियान चलाया। जिले में छह सौ से अधिक स्थानों पर यह अभियान चला। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अघोरिया बाजार चौक पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह के द्वारा आयोजित हल्दी दूध कार्यक्रम से अभियान का आरंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने की खुशी नहीं मना रही। कोरोना पीडि़तों की सेवा एवं बचाव का कार्य कर इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा। कोरोना काल में जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, बूथ कमिटी के साथ विधायक एवं सांसद ने सेवा कार्य किया। सेवा ही संगठन के तहत आज जरूरतमंदों को भोजन, सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर, दवा एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने ऐसे मरीजों से संपर्क किया है जो घर में रहकर उपचार करा रहे। 490 मरीजों को तुरंत जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

loksabha election banner

रक्तदान महादान के संकल्प के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर इस महामारी में मानवता की मिसाल पेश किया। जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार के अनुसार रक्तदान करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनीष कुमार, नचिकेता पांडेय, डॉ. रागिनी रानी, प्रधुम्न राणा, अमरेश कुमार विपुल, धनंजय झा, प्रणव भूषण, रीता पराशर, नन्हे ङ्क्षसह, विकास चौबे, उदय कुमार,अजित ङ्क्षसह, अमित सर्राफ शामिल हुए। अभियान में प्रमुख रूप से राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार, सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद, विधायक अशोक कुमार ङ्क्षसह, डॉ. अरुण कुमार ङ्क्षसह, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, हरिमोहन चौधरी, डॉ. मेजर दुर्गाशंकर आदि शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने वार्ड 14 एवं 15 में लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया। बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने विधानसभा क्षेत्र में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। उनके साथ मनोज तिवारी, पंचायत प्रमुख बबलू तिवारी, चंदन साहू और अन्य कार्यकर्ता थे।

पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो के नेतृत्व में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

पूर्व मंत्री ने भी बांटे मास्क और सैनिटाइजर

पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने भी लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स एवं साबुन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल का धैर्यपूर्वक सामना किया। इससे पूर्व पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात को भी सुना। इस दौरान पताही मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, सत्य प्रकाश भारद्वाज, हरिराम मिश्रा, शंभू शरण ठाकुर, राजकुमार, प्रकाश बबलू आदि मौजूद थे।

किसान मोर्चा ने भी चलाया अभियान

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवांशु किशोर और जिला मंत्री विजय पांडेय ने संयुक्त रूप से सुस्ता पंचायत में दलित बस्ती में मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया। देवांशु किशोर ने कहा कि पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है। उनका मानना है कि सेवाभाव से ही देश का विकास संभव है। मौके पर विकास गुप्ता, राजीव कुमार, शंभू कुमार ङ्क्षसह, धनंजय कुमार, राकेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता पवन दूबे, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, जिला मंत्री संजीव झा मुकेश चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, पंकज प्रकाश, उदय शंकर ङ्क्षसह नन्हे, राकेश तिवारी, अनुमान, रमण मिश्रा, विवेक गौरव, नजफ हुसैन, कमल गुप्ता ने भी मन की बात सुनी और मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.