Move to Jagran APP

Madhubani News: अंधराठाढ़ी में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला , एक गिरफ्तार

Madhubani Crime News जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र की घटना। भाजपा कार्यकर्ता ललित राय के ऊपर जान लेने की नीयत से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गेट सहित कई चीजों को तोड़ फोड़ दिया। पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 05:49 PM (IST)
Madhubani News: अंधराठाढ़ी में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला , एक गिरफ्तार
(क्राइम लोगो) मधुबनी के अंधराठाढ़ी में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

मधुबनी, जेएनएन। चुनाव में जीत के बाद रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ननौर में गुरुवार की देर रात भाजपा कार्यकर्ता ललित राय के ऊपर जान लेने की नीयत से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गेट सहित कई चीजों को तोड़ फोड़ दिया। साथ ही हमलावर करीब एक घंटे तक वहां गाली गलौच और हंगामा करते रहे। सभी मुख्य द्वार का ताला तोड़ अंदर घुसे थे। 

loksabha election banner

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और आसपास के लोगों के पहुंचते ही सभी भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी अमरनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पीडि़त ने इस घटना के बाद रुद्रपुर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। ललित राय ने बताया जान मारने की नीयत से रात करीब 12 बजे करीब दर्जन भर अपराधियों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। सभी घर के मुख्य द्वार को तोड़कर अंदर घुसे थे। मुख्य नामजद आरोपी अमरनाथ चौधरी ने घर में घुसकर तोड़ फोड़ और गाली गलौच शुरू कर दिया। 

ललित राय के अनुसार उस समय घर मे पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चे भी थे। हम सभी की जान खतरे में थी। मैंने तुरंत $फोन पर इसकी सूचना रुद्रपुर थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस के पहुंचते ही सभी अंधरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया। इसको लेकर सुबह कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल एक उपद्रवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस घटना में राजनीतिक रंजिश से भी इंकार नही किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.