नगर निगम कार्यालय होगा स्वच्छ और सुंदर, महापौर-नगर आयुक्त ने निरीक्षण के बाद दिया निर्देश Muzaffarpur News
निगम परिसर को जलजमाव से मुक्त किया जाएगा। निगम के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखा जाएगा।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। महापौर सुरेश कुमार ने कहा कि नगर निगम कार्यालय स्वच्छ एवं सुंदर होगा। निगम परिसर को जलजमाव से मुक्त किया जाएगा। निगम के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखा जाएगा। उन्होंने उक्त बातें शनिवार को नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद के साथ कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद कहीं।
उन्होंने कहां कि कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है ताकि परिसर में जमा होने वाले वर्षा जल को जमीन के अंदर संचित किया जा सके। उन्होंने कार्यालय प्रवेश द्वारा का काम पूरा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय को साफ-सुथरा रखें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
हिंदी में काम करने की अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ
हिंदी दिवस पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों न ङ्क्षहदी में काम करने की शपथ ली। महापौर ने कहा कि निगम को अपना अधिकांश काम ङ्क्षहदी में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ङ्क्षहदी हमारी आत्मा है। इसके बिना हमारी पहचान नहीं रह पाएगी।
18 सितंबर को स्थायी समिति व 23 को बोर्ड की बैठक
नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक 18 सितंबर एवं निगम बोर्ड की बैठक 23 सिंतबर को होगी। महापौर सुरेश कुमार के निर्देश पर नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने बैठक का नोटिस जारी किया है। महापौर सुरेश कुमार की द्वितीय पाली की यह पहली बैठक होगी।