रक्सौल के हजारीमल उच्च विद्यालय में कोरोना पीडि़तों के लिए शुरू होगा 30 बेड का अस्पताल : सांसद डॉ. संजय जायसवाल
East Champaran News भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि दिल्ली-काठमाण्डू को जोडऩे वाले मुख्य पथ पर स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय में अस्थाई रूप से चौबीस घण्टे के अंदर कारोना पीडि़तों के लिए तीस बेड का अस्पताल शुरू होगा।
रक्सौल (पूचं), जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण काल में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेवारी को समझे तब ही इससे मुक्ति मिल सकती है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रखंड के पनटोका पंचायत के हरैया गांव में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बताया कि दिल्ली-काठमाण्डू को जोडऩे वाले मुख्य पथ पर स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय में अस्थाई रूप से चौबीस घण्टे के अंदर कारोना पीडि़तों के लिए तीस बेड का अस्पताल शुरू होगा। आवश्यकता पड़ी तो शीघ्र ही अस्थाई अस्पताल यानी बेड़ो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर और उपचार का आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध होगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने इसके लिए स्वीकृति दी है।
सभी जिम्मेवार नागरिक की तरह शादी -विवाह और श्राद्ध कार्यक्रमों को परिवार के लोगों तक ही सीमित रखें। मृत्यु दर को रोकने, बचने और बचाने के लिए मास्क जरूर लगाएं। सेनेटाइजर और शारीरिक दूरी आवश्यक है। इसके पूर्व सांसद ने रक्सौल अनुमंडल के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया। पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा बिहार की हालत काफी बेहतर है।
स्वास्थ्यकर्मियो को चार माह से वेतन नहीं मिलने के सवाल पर बताया कि वेतन सबंधी कार्यों के निष्पादन से जुड़े चार आईएएस अधिकारियों की मृत्यु हो गई है। जिसके कारण विलंब हुआ है। दो से तीन सप्ताह के अंदर एक माह के बोनस के साथ स्वास्थ्यकर्मियो का वेतन मिल जाएगा। इसपर सरकार गंभीर है। पूर्ण लॉकडाउन के सबंध में बताया कि ये सरकार निर्णय लेगी।अपील किया कि वैक्सीन जरूर लें। ऑक्सीजन और वैक्सीन के अभाव के अफवाह से बचें। इस मौके पर गुड्डू ङ्क्षसह, प्रो.मनीष दुबे, ई. जितेंद्र कुमार, राजकुमार गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगतजी आदि उपस्थित थे।