Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir : श्रीराम के रंग में रंगेगी मां जानकी की जन्मभूमि, सवा लाख दीपों से जगमगा उठेगा सीतामढ़ी

Ayodhya Ram Mandir विहिप बजरंग दल व मां जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की जबरदस्त तैयारी। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही राममय हो जाएगा पूरा जिला।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:23 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : श्रीराम के रंग में रंगेगी मां जानकी की जन्मभूमि, सवा लाख दीपों से जगमगा उठेगा सीतामढ़ी
Ayodhya Ram Mandir : श्रीराम के रंग में रंगेगी मां जानकी की जन्मभूमि, सवा लाख दीपों से जगमगा उठेगा सीतामढ़ी

सीतामढ़ी, [मुकेश कुमार 'अमन']। अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। खास तैयारियां की गई हैं। सीतामढ़ी के श्रद्धालु-भक्त अपने घरों के बाहर निकलकर घंटी और थाली बजाएंगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को दिन में भूमि पूजन के साथ ही मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी शाम के पहर सवा लाख दीपमालाओं से जगमगा उठेगा। विश्व ङ्क्षहदू परिषद (विहिप), बजरंग दल व मां जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति समेत तमाम संगठनों ने जबरदस्त तैयारी की है। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता सीतामढ़ी के विभिन्न मठ-मंदिरों और घरों पर सवा लाख दीये जलाएंगे। इसके लिए विहिप की प्रचार गाड़ी शहर से लेकर गांव तक जनजागरण अभियान चला रही है।

prime article banner


जानकी जन्मभूमि भी दमकेगी

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भूमि पूजन कार्यक्रम को सीतामढ़ी में वैभवशाली बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। पांच अगस्त को जब भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जगमगा रही होगी तो जानकी जन्मभूमि भी दमकेगी। सीतामढ़ी में भी नजारा दिल में घर कर लेने वाला होगा। चौराहे रंग-बिरंगी लाइटों से सजे होंगे तो मठ-मंदिरों की खूबसूरती किसी उत्सव की तरह दिखेगी।

मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ अभुतपूर्व तैयारी

विहिप के जिलाध्यक्ष रमानंद प्रसाद व उत्तर बिहार प्रांत सचिव अरङ्क्षवद कुमार ने कहा कि व्यापक रूप से दीपोत्सव मनाने के लिए मठ-मंदिरों को दीप उपलब्ध करा दिया गया है। श्रीराम के जयघोषों से पूरा जिला गूंजने लगा है। पुनौरा धाम जानकी मंदिर, कोट बाजार महावीर स्थान, जानकी स्थान जानकी मंदिर, पंथपाकड़, हलेश्वर स्थान, बगही धाम, नगर थाना रोड स्थित वैष्णव देवी मंदिर, कबीर आश्रम, रघुनाथपुरी स्थित सिया पिया केलीकुंज, छोटी कुटि, सिद्धाश्रम, छोटी कुटि, सीताघाट, स्टेशन रोड स्थित बउआ हनुमान मंदिर, राजोपट्टी स्थित शिवमंदिर, अंचल गली स्थित मौनी बाबा आश्रम, सीताघाट, चोरौत लॉज महावीर मंदिर में दीपोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी तरह मोरसंड के रामजानकी मंदिर में पांच हजार दीप जलेंगे। मननपुर हनुमान मंदिर मोरसंड दुर्गामंदिर, गइघट हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ एवं संपूर्ण रामायण परायण पाठ होगा।

वहीं बेलसंड के चंदौली स्थित राधाकृष्ण मंदिर, पचनौर दुर्गा मंदिर, खड़का रामजानकी मंदिर, में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष रमेश सहनी व बजरंग दल संयोजक विष्णु यादव के निर्देशन में दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। बथनाहा के मझौलिया स्थित राम जानकी मठ में महंथ बालकृष्ण दास, गुड्डू गिरि, ब्रजकिशोर मंडल सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। इसी तरह बैरगनिया में विहिप के जिलामंत्री संतोष देशमुख, प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी, बजरंग दल संयोजक राकेश झा, रितेश रंजन सहित अन्य कार्यकर्ता मंदिरों में दीपोत्सव की तैयारी की है। सूरसंड, सोनबरसा, पपुरी, बाजपट्टी, चोरौत सहित विभिन्न प्रखंडों में स्थित मठ-मंदिरों में व्यापक तैयारी की गई है। जानकी नवमी आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार, विशाल कुमार व नीरज कुमार ने बताया कि समिति की ओर से जानकी मंदिर सहित पूरे शहर को श्रीराम के रंग में रंगने के साथ सायंकाल दीपावली मनाई जाएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK