Move to Jagran APP

व‍िधायक व‍िजेंद्र चौधरी ने क‍िया एक द‍िन के ल‍िए मुजफ्फरपुर शहर बंद एलान, नगर आयुक्त के ल‍िए कही बड़ी बात

Muzaffarpur News विधायक ने कहा मनमानी कर रहे नगर आयुक्त इन्हें रांची भेज देना चाहिए। शहर में हुई दो मौतों के लिए निगम प्रशासन पर दर्ज को हत्या का मुकदमा। शहर की दुर्दशा के खिलाफ 19 को शहर बंद का भी किया एलान।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 12:16 PM (IST)
व‍िधायक व‍िजेंद्र चौधरी ने क‍िया एक द‍िन के ल‍िए मुजफ्फरपुर शहर बंद एलान, नगर आयुक्त के ल‍िए कही बड़ी बात
मीड‍िया से मुखात‍िब मुजफ्फरपुर के व‍िधायक व‍िजेंद्र चौधरी। फोटो-जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। नगर निगम की रार अब सड़क पर आ गई है। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने इसके लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने नगर आयुक्त को रांची भेजने तक की बात कह दी। साथ ही सफाई एवं अन्य उपकरणों की खरीद में वित्तीय अनियमितता, बिना प्रशासनिक स्वीकृति के फरदो नाले की उड़ाही निजी एजेंसी से कराने, जनप्रतिनिधियों एवं निगम कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा साजिश के तहत शहर के विकास कार्य को बाधित कर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 19 मई को आधे दिन के शहर बंद का एलान किया है।

loksabha election banner

नगर विधायक ने पंकज मार्केट रोड स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि जिन लोगों ने नगर आयुक्त को लाया था, उनके इशारे पर काम हो रहा है। शहर के विकास को बाधित कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। विकास के नाम पर पूरे शहर को खोदकर रख दिया है और काम नहीं किया जा रहा है। इसके कारण अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए निगम प्रशासन पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। वहीं बेलगाम हो चुके नगर आयुक्त को रांची भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानक के विपरीत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया।

गरीब फुटपाथी दुकानदारों को जबरन उजाड़ा जा रहा है। यूजर चार्ज के नाम पर शहरवासियों और ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। नगर आयुक्त निगम में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष को लड़ाने का काम कर रहे है। असंवैधानिक तरीके से बोर्ड की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। वे न तो महापौर की सुन रहे हैं और न शहरवासियों की। ऐसे में अब वे चुप नहीं रह सकते। वे सड़क पर उतर निगम प्रशासन का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए पटना में भी प्रदर्शन करेंगे। साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त से मिलकर नगर आयुक्त के खिलाफ लगे आरोपों की जांच का अनुरोध करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.