Move to Jagran APP

मां जानकी जन्मभूमि के विकास के ल‍िए पर्यटन मंत्री से विधायक ने किया आग्रह

Sitamarhi News Maa Janaki Janmabhoomi Sitamarhi MLA अपनी चुनावी सभा के माध्यम से विधायक ने कहा था जानकी जन्मभूमि विशिष्टतम भूमि है जिसका सर्वांगीण विकास करना जरूरी है। इसलिए जन्मभूमि विकास के लिए प्रथम प्रयास किया जाएगा।

By DharmendraEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 01:39 PM (IST)
मां जानकी जन्मभूमि के विकास के ल‍िए पर्यटन मंत्री से विधायक ने किया आग्रह
राज्य के पर्यटन मंत्री जीवेश मिश्रा से मां जानकी की पवित्र जन्म भूमि के विकास के लिए विशेष अनुरोध।

सीतामढ़ी, जेएनएन। सीतामढ़ी विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार ने राज्य के पर्यटन मंत्री जीवेश मिश्रा से पटना में मुलाकात कर जगत जननी मां जानकी की पवित्र जन्म भूमि के विकास के लिए विशेष अनुरोध किया। अपनी चुनावी सभा के माध्यम से विधायक ने कहा था जानकी जन्मभूमि विशिष्टतम भूमि है जिसका सर्वांगीण विकास करना है। इसलिए जन्मभूमि विकास के लिए प्रथम प्रयास किया जाएगा।

loksabha election banner

कहा कि भारतीय सनातन धर्म में मां जानकी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इसलिए अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्मभूमि की भांति जगत जननी मां जानकी की जन्मभूमि का भी विकास होना अति आवश्यक है। इससे धार्मिक आस्था की मजबूती होगी। पर्यटन का विकास होगा। उद्योग और व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। मिथिला क्षेत्र की यह पावन जन्मभूमि मां के प्रकट स्थली के रूप में विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगा। भारत और नेपाल के जनमानस का आस्था का स्थान जगत जननी मां जानकी की प्रकृति भूमि है। दो देश की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की पहचान के विकास के लिए कार्य अवश्य होना चाहिए। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री जीवश मिश्रा ने जन्म भूमि के विकास का आश्वासन दिया और कार्य में प्रगति हेतु विश्वास दिलाया। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह और जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार सहित पदाधिकारियों ने इस कार्य के लिए प्रशंसा की है।

लाइब्रेरियन बहाली को उप मुख्यमंत्री के आश्वासन पर एसोसिशन ने जताया हर्ष 

ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन एसोसिएशन की बैठक डुमरा में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन तथा  संचालन सचिव परवेज आलम ने किया। जिलाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ङ्क्षसह के द्वारा लाइब्रेरियन बहाली पर ठोस पहल किए जाने के आश्वासन पर हर्ष व्यक्त किया गया। कहा कि गत 12 वर्षों से लाइब्रेरी साइंस उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार की बाट जोह रहे हैं। सचिव परवेज आलम ने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेश इकाई ने पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिल कर लाइब्रेरियन बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री लाइब्रेरियन बहाली को लेकर ठोस पहल करने का आश्वासन दिया है। सीतामढ़ी यूनिट के लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री ब्यान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की नीतिश सरकार का यह कार्यकाल निश्चित रूप से लाइब्रेरियन हित में काम करेगी।  विगत 12 वर्षो से लाइब्रेरियन अभ्यर्थी बहाली के इंत•ाार में है। जबकि बिहार सरकार के सभी विभागों में लाइब्रेरियन का पद रिक्त हैं।बैठक में ललन कुमार,राममिलन ठाकुर,संजय कुमार कर्ण समेत दर्जनों लाइब्रेरियन अभ्यर्थी उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.