विधायक ने कहा -पुलिस ने मारपीट कर तोड़ दी हड्डी, चिकित्सक ने एक्सरे देखकर कहा नहीं टूटी है हड्डी
मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार पीड़ित से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। विधायक ने पहले पीड़ित से मिलकर बात की। उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। फिर उसकी मुकम्मल इलाज नहीं होने की वजह से उपाधीक्षक से वार्ता की।
समस्तीपुर, जेएनएन। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने पति से विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस महिला के पति को घर से उठाकर थाने ले गई और पिटाई भी की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को विभूतिपुर विधायक अजय कुमार पीड़ित से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। विधायक ने पहले पीड़ित से मिलकर बात की। उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। फिर उसकी मुकम्मल इलाज नहीं होने की वजह से उपाधीक्षक से वार्ता की। कहा कि थाना में पीड़ित का दोनों हाथ बांध कर मारपीट की गई। जो काम गुंडा करती है वह काम दलसिंहसराय की पुलिस ने किया है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिस कर्मी पर करवाई करने कहा कहा। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अमरेंद्र नारायण शाही, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. सैयद मेराज इमाम आदि उपस्थित रहे।