Move to Jagran APP

मधुबनी में कन्या विवाह योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर, पंडौल व रहिका प्रखंड के विधायक ने लगाया आरोप

Madhubani News इस योजना की जानकारी देते हुए नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने बताया कि नीतीश सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 10:21 AM (IST)
मधुबनी में कन्या विवाह योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर, पंडौल व रहिका प्रखंड के विधायक ने लगाया आरोप
मधुबनी समाहरणालय की तस्वीर (जागरण आर्काइव )

मधुबनी, जेएनएन। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वर्ष 2013-14 से लेकर वर्ष 2018-19 तक छह वित्तीय वर्ष में जिले के रहिका और पंडौल प्रखंड के गरीब कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ से वंचित रखा गया है। इस योजना की जानकारी देते हुए नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने बताया कि नीतीश सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

loksabha election banner

पंडौल व रहिका प्रखंड के साथ पक्षपात का विधायक ने लगाया आरोप

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पक्षपातपूर्ण रवैया और हुए छह वर्षों में इस मद से पंडौल व रहिका प्रखंड में व्यय पर सवाल उठाते हुए नगर विधायक समीर महासेठ ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या कन्या विवाह योजना के तहत पंडौल व रहिका प्रखंड के लिए वर्ष 2013-14 में तीन करोड़ 59 लाख 59 हजार 500 रुपये आवंटित किए गए। जिसमें पूरी राशि का व्यय दिखाया गया। जबकि, इस मद में पंडौल प्रखंड में 23 लाख 34 हजार 500 रुपये और रहिका प्रखंड में 19 लाख 79 हजार 500 रुपये का खर्च दिखाया गया है। शेष राशि किस मद में खर्च की गई, यह बड़ा सवाल बना है।

 उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंडौल व रहिका प्रखंड के लिए वर्ष 2014-15 में तीन करोड़ 88 लाख 64 हजार रुपये आवंटन दिखाई गई है। कुल राशि का खर्च दिखाया गया है। मगर, पंडौल प्रखंड में 20 लाख 46 हजार और रहिका प्रखंड में 17 लाख 36 हजार रुपये का खर्च दिखाई गई है। 2015-16 में इस योजना मद में एक करोड़ तीन लाख दो हजार रुपये आवंटन दिखाया गया। जिसमें पंडौल प्रखंड में 2 लाख 14 हजार 490 रुपये और रहिका प्रखंड में एक लाख 76 हजार 490 रुपये का खर्च दिखाया गया है। इस योजना में आवंटन राशि की कटौती करते हुए वर्ष 2016-17 में इस मद में 70 लाख 70 हजार रुपये आवंटित किए गए। जिसमें से एक भी रुपये खर्च नहीं किए गए।

 इसी तरह वर्ष 2017-18 में इस योजना की राशि को घटाकर 27 लाख 32 हजार रुपये कर दिया गया। इस वर्ष भी आवंटित राशि में से एक रुपये तक खर्च नहीं किए गए। वर्ष 2018-19 में इस मद में तीन करोड़ 15 लाख रुपये आवंटित किए गए। जिसमे से पंडौल प्रखंड में 20 लाख 38 हजार 500 और रहिका में 17 लाख 32 हजार 800 रुपये खर्च किए गए। जबकि, वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंडौल एवं रहिका प्रखंड में एक रुपया खर्च नहीं किया गया। वर्ष 2018-19 में इस योजना मद में तीन करोड़ 15 लाख रुपये आवंटित किए गए। इसमें से पंडौल प्रखंड में 20 लाख 50 हजार 500 रुपये और रहिका प्रखंड में 17 लाख 32 हजार 800 रुपये खर्च दिखाया गया है।

उच्च स्तरीय जांच जरूरी 

विधायक समीर महासेठ ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि में सिर्फ दो प्रखंड पंडौल और रहिका में हुई गड़बड़ी से जिले के अन्य प्रखंडों के अलावा राज्य में इस योजना की राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता को नकारा नहीं जा सकता है। इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.