मधुबनी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित को रंगे हाथ पकड़ा
मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वहशी दरिंदे ने आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची को इलाज के लिए पीएचसी मधवापुर में भर्ती कराया।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 04:23 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम एक वहशी दरिंदे ने आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर बांसवाड़ी में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस पास से पहुंचे ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही आरोपित को पकड़ लिया।
लोगों ने आरोपित की जम के धुनाई की। और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बच्ची को इलाज के लिए पीएचसी मधवापुर में भर्ती कराया। घटना की बाबत साहरघाट थाना में पीड़ित बच्ची के दादा के लिखित आवेदन पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिसमें राम सनेही मुखिया को नामजद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें