Move to Jagran APP

बोले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए हम पूरी तरह से संकल्पित

कहा कि हम देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे। उन्होंने कहा कि सबका विकास और सबका विश्वास हमारा मुख्य उद्देश्य है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 03:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 03:22 PM (IST)
बोले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए हम पूरी तरह से संकल्पित
बोले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए हम पूरी तरह से संकल्पित

समस्तीपुर, जेएनएन। सरहद पर दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए हम संकल्पित हैं। भारत की ओर कोई गलत नीयत से आंख उठाकर देखेगा तो उसे जहन्नुम में पहुंचाने के लिए हमारी फौज तैयार है। ये बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहीं। वे रविवार को पटोरी में भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा के शिलान्यास के बाद संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हम देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे। उन्होंने कहा कि सबका विकास और सबका विश्वास हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसमें सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है। पूरे विश्व में भारत अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें आज की परिस्थिति में भी भगत सिंह जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर देश विरोधी ताकतों से लड़ना है। देश के सर्वांगीण विकास में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना है।

कहा कि जब-जब देश पर समस्याएं आती हैं तब-तब भगतसिंह जैसे महापुरुषों का अवतरण होता है। यदि देश का बंटवारा नहीं हुआ होता तो हम आज विश्व की सबसे बड़ी शक्ति होते। इसके बावजूद भारत की प्रगति से यह दिख रहा कि यह शीघ्र ही विश्व गुरु बनेगा और पूरी दुनिया को भाईचारा की राह दिखाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.