Republic Day 2020: मुजफ्फरपुर में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज, प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
71वें गणतंत्र दिवस पर आज सुबह नौ बजे होगा ध्वजारोहण। उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्याम रजक ध्वजारोहण करेंगे। मौके पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सिकंदरपुर स्टेडियम मैदान में 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज हुआ। मुख्य समारोह सुबह नौ बजे शुरू हुआ।जिले के प्रभारी मंत्री सह उधोग मंत्री श्याम रजक ने झंडारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। मौके पर डीएम आलोक रंजन घोष और एसएसपी जयंत कांत ने भी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के बाद विभिन्न विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्यक्रम एक नजर में
- 8 बजे : जिलाधिकारी आवास पर ध्वजारोहण।
- 8.55 बजे : प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण।
- 9 बजे : प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण के बाद भाषण।
- 9.30 : प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान।
- 10 बजे : पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय में ध्वजारोहण।
- 10. 15 : जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण।
- 10.20 बजे : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण।
- 10.30 बजे : प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण।
- 10.45 बजे : पुलिस केंद्र में ध्वजारोहण।
- 11. 15 : विभिन्न महादलित टोलों में ध्वजारोहण।
- संध्या 6 बजे : अमर शहीद जुब्बा सहनी ऑडोटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में निकला परेड
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में परेड निकाला गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या परेड की तैयारी पूरी की गई थी। जिले में कई प्रमुख पदाधिकारियों के कार्यालय में झंडोत्तोलन के उपरांत यहां परेड का आयोजन किया जाता है। सिकंदरपुर खेल के मैदान में भी परेड का आयोजन किया जाता है।
परेड में बिहार पुलिस, सैप, बीएमपी, गृहरक्षक व महिला बटालियन शामिल हुए। एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करने के बाद झंडोत्तोलन किया। इस दौरान पुलिस जवानों की ओर से कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।