मधुबनी, जेएनएन। मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीती शनिवार संध्या की बताई जा रही है। पीडि़त बच्ची की मां ने इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही नंद कुमार सिंह (53) पर आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राथमिकी में कहा गया है कि बच्ची चाची और तीन साल की चचेरी बहन के साथ शौच के लिए बगीचा गई थी। दोनों छोटी बच्ची सड़क के कुछ दूरी पर ही बैठ गईं। वहीं महिला अंदर चली गई। वापस लौटने पर भतीजी को नहीं देखी तो बेटी से उसके बारे में पूछी। उसने बताया कि मुरीकटवा आया और दस रुपया देकर अपने साथ ले गया। इतना सुनते ही वो रोते बिलखते आंगन पहुंच परिवार के सभी लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन चारों तरफ खोजने लगे।
इसी क्रम में बगीचे के अंदर खोजने पर पीडि़त एक नाले में पड़ी थी। वहीं उधर से गांव का नंद कुमार सिंह नामक व्यक्ति आ रहा था। लोगों को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। उसे सब पहचानते थे। घटनास्थल पर बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। घटना के बाद से गांव के लोग आक्रोशित हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया या है।
मुजफ्फरपुर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO