सीतामढ़ी में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, ली व्यवस्था की जानकारी
Member of National Commission for Women चंद्रमुखी देवी मंडल कारा उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्था के बारे में जानकारी ले रही हैं। उनके साथ डीएम भी हैं।
सीतामढ़ी, जेएनएन। हाजीपुर जेल में हत्या के बाद सीतामढ़ी में मंगलवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। सीतामढ़ी दौरे पर एक दिन पूर्व आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी भी मंडल कारा पहुंचीं। उनके साथ जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसपी अनिल कुमार भी जेल का मुआयना कर रहे हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के मंडल कारा में पहुंचने की सूचना हालांकि जेल प्रशासन को पूर्व से ही मिल गई थी। लिहाजा, मंडल कारा के अंदर-बाहर खास एहतियात बरती गई। चकाचक साफ-सफाई कर रखी की गई थी। उनके स्वागत में चूना व डीडीटी का छिड़काव भी कर रखा गया था।
मंडल कारा के अंदर डीएम-एसपी के साथ बैठक कर रही हैं। गौरतलब है कि दो दिनों पूर्व पुलिस व प्रशासन ने मिलकर एकसाथ छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। बंदी मोबाइल फोन व ईयर फोन का इस्तेमाल करते पाए गए हैं। एसपी अनिल कुमार, एसडीओ सदर कुमार गौरव, डीएसपी डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा सीओ समीर कुमार शरण के नेतृत्व में 10 थानों की पुलिस इस छापेमारी में शामिल हुई।