Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : रामसूरत राय

कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने समीक्षा बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 03:30 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 03:30 AM (IST)
भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : रामसूरत राय
भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : रामसूरत राय

मुजफ्फरपुर। कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने समीक्षा बैठक की। अध्यक्षता प्रमुख रामबाबू सिंह ने की। जनसमूह की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी सुधर जाएं अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। जनता भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

prime article banner

प्रारंभ में जन वितरण विक्रेताओं के साथ बैठक की। इसमें डीलरों द्वारा अधिक पैसे लेकर कम अनाज देने की शिकायत सभी पंचायतों से आईं। कटाई के मुखिया पति की प्रति यूनिट छह रुपये डीलर द्वारा अधिक लिए जाने की शिकायत पर पैक्स अध्यक्ष संजय ठाकुर ने उक्त मुखिया की संपत्ति की जांच कराने की मांग कर दी। उनका आरोप था कि मुखिया की संपत्ति में पांच वर्षो में बेतहासा वृद्धि हुई है। इस पर डीलर और मुखिया समर्थकों के बीच हंगामा हो गया। प्रमुख ने बिजली की आपूर्ति में कमी बताते हुए एक पावर ग्रिड कटरा में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। बाढ़ राहत के लिए अनुश्रवण समिति से पारित सूची भेजने में सीओ की शिथिलता की चर्चा की। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।

प्रखंड कार्यालय, अंचल, कृषि विभाग, बाल विकास आदि में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग कांग्रेस के वेद प्रकाश व जदयू अध्यक्ष देवेंद्र सहनी ने की। इस पर मंत्री ने चेतावनी दी कि सभी अधिकारी व कर्मी सुधर जाएं। नहीं सुधार होने पर कार्रवाई तय है। कृषि अधिकारी किसी बैठक की सूचना प्रतिनिधियों को नहीं देते। यह शिकायत दिग्विजय प्रसाद सिंह की। बीएओ को चेतावनी दी गई। मंत्री ने कहा कि जनता की शिकायत दोबारा न मिले इसका ख्याल अधिकारी रखें। उन्होने तीन वर्षो से जमे या भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के स्थानंतरण के लिए बीडीओ और सीओ को जिला में सूची भेजने को कहा। मौके पर मुखिया अरुण कुमार, देवेंद्र पासवान, पूर्व प्रमुख नूनू चौधरी, भाजपा के राजीव कुमार, अमित कुमार, रतिकांत चौधरी, ऋतुराज कुमार, रजनीश कुमार आदि ने प्रस्ताव रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.