Move to Jagran APP

Weather Update: सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़का अधिकतम तापमान, अभी दो-तीन दिनों तक और ठिठुरेंगे लोग

सर्द पछिया हवा से ठंड व कनकनी में रविवार को और बढ़ोत्तरी हुई।02-03 दिनों तक बनी रहेगी ऐसी स्थिति और ठिठुरेंगे लोग। 08 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 10:48 PM (IST)
Weather Update: सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़का अधिकतम तापमान, अभी दो-तीन दिनों तक और ठिठुरेंगे लोग
Weather Update: सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़का अधिकतम तापमान, अभी दो-तीन दिनों तक और ठिठुरेंगे लोग

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सुबह से ही चल रही सर्द पछिया हवा से ठंड व कनकनी में रविवार को और बढ़ोत्तरी हुई। दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।  पिछले कुछ दिनों से ठंड, पछिया हवा और कोहरे का जनमानस पर व्यापक असर पड़ रहा है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 17.4  डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

 सामान्य अधिकतम तापमान 22.5 व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहना चाहिए। इससे कनकनी भरी ठंड से फिलहाल दो-तीन दिनों तक निजात मिलने उम्मीद नहीं है। इस अवधि में पछिया हवा चलने की संभावना है। हल्का से मध्यम कुहासा लगेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। अभी ठंड की यही स्थिति रहेगी। कनकनी वाली ठंड सताएगी। आठ से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। 

गर्म कपड़े का बाजार ठीक, बाकी ठंडा 

अभी जिले में गर्म कपड़े का बाजार ठीक चल रहा। स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल आदि की डिमांड बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में चले जाएं तो हीटर, ब्लोअर और गीजर की खूब खपत हो रही। जो गीजर नहीं खरीद पा रह वे इलेक्ट्रिक रॉड खरीद रहे। वहीं दूसरी ओर सामान्य बाजार में अभी नरमी है। इसमें खरमास का भी असर देखा जा रहा। 

बीते नौ दिनों का यह रहा तापमान 

तिथि          अधिकतम    न्यूनतम 

03 जनवरी :      20.0      11.0

04 जनवरी :      19.5      10.0

05 जनवरी :      18.5      11.5

06 जनवरी :      17.5       9.0

07 जनवरी :      19.2       7.5

08 जनवरी :      19.0       8.0 

09 जनवरी :      19.0       12.5

10 जनवरी :      17.5       12.4

11 जनवरी :      17.0        8.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.