Move to Jagran APP

रैली में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए एनडीए चलाएगा अभियान

गांव-गांव में कार्यकर्ता पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं से कराएंगे अवगत, किया जाएगा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क, सक्रियता के साथ करना होगा काम।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 04:26 PM (IST)
रैली में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए एनडीए चलाएगा अभियान
रैली में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए एनडीए चलाएगा अभियान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए एनडीए के नेताओं की बैठक हुई। भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर हुई बैठक में रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जदयू के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती की अध्यक्षता में गांव-गांव अभियान चलाने की बात कही गई।

loksabha election banner

   पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने कहा कि इसके लिए जनसंपर्क भी किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि रैली में जिले से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी के लिए सभी को सक्रियता के साथ काम करना होगा। कहा गया कि लोगों के घर-घर तक जाकर उन्हें सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दे।

   बैठक में जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. शब्बीर अहमद, नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह, जदयू नेता अखिलेश सिंह, राजेश कुमार उर्फ बच्चा पटेल, सुरेश प्रसाद सिंह, भाजपा नेता भगवान लाल महतो, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।

रैली में शामिल होंगे हजारों लोजपा कार्यकर्ता

पटना में तीन मार्च को आयोजित एनडीए की किसान रैली में जिला लोजपा के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। बुधवार को जिला लोजपा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने गोबरसाही, डूमरी, पकड़ी, सुमेरा आदि जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों को रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

   इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी सज्जन कुमार पासवान, उपाध्यक्ष राज कुमार पासवान, सुनील तिवारी, संजय पासवान, किरण सिन्हा, गोल्डेन सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, जयप्रकाश साव आदि उपस्थित रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.