मधुबनी में विवाहिता की हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका Madhubani News
जमैला गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
मधुबनी, जेएनएन। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमैला गांव में बुधवार की सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने देखा कि एक महिला की लाश खेतों के बीच पड़ी है। देखने से लग रहा था किसी ने हत्या के बाद महिला का शव खेत मे फेंक दिया गया था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। महिला शादीशुदा थी। एएसआई मिथिलेश ङ्क्षसह के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। महिला का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को उसी से मिलने गई थी। उसका झगड़ा किसी बात को लेकर प्रेमी से हो गया था। बुधवार सुबह उसका शव खेत में मिला। महिला का पति भी गांव में ही रहता है। मृतका की पहचान रोजीना खातून उम्र 49 पति मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है। मृतका जमैला वार्ड नं 12 की निवासी थी।
पुलिस को दिए अपने बयान में मृतका का पति ने बताया कि रोजीना खातून को गेहूं के खेत में घसीट घसीट कर और बाद में गले में रस्सी लगाकर उसे बेरहमी से जान से मार दिया। जिस जगह मृतका की हत्या की गई उसकी दूरी उसके घर से करीब डेढ़ सौ $फीट दूर है। मौके वारदात पर पुलिस को वहां पर चप्पल और हाथ की टूटी चूडिय़ां भी मिली है। सूत्रों के मुताबिक मृतका की 2 पुत्र और दो पुत्री है। जिसमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी भी हो चुकी है। दूसरी लड़की की छेका के लिए आज कुछ लोग भी आने वाले थे।
उसके पति के अनुसार रोजीना अपने घर से करीब आठ बजे शाम में निकली थी। उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया था और मृतका फोन आते ही घर से किसी को कुछ कहे बाहर निकल गई। जब देर रात के रात तक वह नहीं आई तो परिवार के लोग उसको ढूंढना शुरू किए लेकिन वह नहीं मिली। और बुधवार की सुबह उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।