सीतामढ़ी में सिद्ध आश्रम के महंत की भूमि विवाद में हत्या, सरेशाम युवक को मारी गोली
सीतामढ़ी के रिंग बांध पीली कोठी इलाके में सिद्धाश्रम बड़ी कुटी के महंत हरिनारायण दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया और हवाई फायरिंग करते भाग निकले।
सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। शहर के बीचोबीच रिंग बांध पीली कोठी इलाके में मंगलवार की देरशाम सिद्धाश्रम बड़ी कुटी के महंत की गोली मार हत्या कर दी गई। स्थानीय कुछ लोगों ने रास्ते के विवाद में पुजारी महंत हरिनारायण दास को मौत के घाट उतार दिया। वही सेवादार देवनंदन दास उर्फ दिलीप की पत्नी सुनीता देवी को भी लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
भूमि विवाद में हुई घटना :
महंत हरि नारायण दास शहर के रिंग बांध वार्ड 16 के रहने वाले थे। भूमि विवाद में यह घटना हुई बताई जाती है। एसपी अनिल कुमार ने हालांकि गोली लगने से हत्या की बात से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना में महंत की जान गई है। नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध स्थित सिद्धाश्रम बड़ी कुटी के महंत से स्थानीय कुछ लोग मंदिर के कुछ हिस्से को हड़पना चाहते हैं। रास्ते को भरने का विरोध कर रहे थे। मंदिर के गड्ढे वाले हिस्से में मिट्टी भराई का काम सोमवार से शुरू हुआ है। इसी बात को लेकर पड़ोस के कुमार सत्यम, शिवम और उसकी मां के साथ अज्ञात आठ-दस लोगों को मामले में आरोपित किया गया है।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी :
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर रमाकांत उपाध्याय, सॢकल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, नगर थानाध्यक्ष विकास राय समेत कई पुलिस पदाधिकारी छानबीन के लिए पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी विकास कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटना स्थल का मुआयना कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कई वर्षों से चल रहा भूमि विवाद :
सेवादार दिलीप दास ने पुलिस को बताया है कि आरोपितों से पिछले कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। इसी बीच मंगलवार की शाम आरोपितोंं ने रास्ते पर मिट्टी भराई का विरोध कर मारपीट करनी शुरू कर दी। डर से महंत परिवार के लोगों के साथ छुप गए थे। गेट खोलकर उनको गोली मार दी गई। उधर, सेवादार देवनंदन दास उर्फ दिलीप की पत्नी सुनीता देवी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरेशाम युवक को मारी गोली, हवाई फायरिंग करते भागे बदमाश :
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर इलाके में अपराधियों ने एक युवक को मंगलवार को सरेशम गोली मार दी। बदमाशों ने एक गोली चलाई जो उसकी जांघ से होकर निकली। इसके बाद भगदड़ मचने पर हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले।
आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी की घटना :
पुलिस सूत्रों की मानें तो आपसी रंजिश में गोलीबारी की यह घटना हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक होटल में बैठकर सभी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई और फिर वहां गोली चल गई, जिसमें वह युवक घायल हो गया। ालांकि वहां बैठक के दौरान घटना होने के बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
अंधेरा होने के कारण लोग हमलावरों की पहचान नहीं कर पाए :
गोली की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। घायल युवक गौरी महतो का पुत्र विजय कुमार जनरल स्टोर चलाता है। प्रशिक्षु डीएसपी खुशरू सिराज ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही सअनि जितेंद्र कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। मगर, अंधेरा होने के कारण लोग हमलावरों की पहचान नहीं कर पाए थे। पता चला कि हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी पूरब दिशा की ओर भाग निकले। जख्मी युवक को सीतामढ़ी के एक निजी नॄसग होम में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर से गोली निकाल दी गई है और वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।