मधुबनी की जिला परिषद अध्यक्ष बनी पूर्व राजद विधायक की बेटी बिंदु गुलाब यादव
Madhubani News जिला परिषद अध्यक्ष पद पर महागठबंधन की जीत एनडीए को मिली शिकस्त एनडीए की ओर से पूर्व में जिप अध्यक्ष रह चुकी जदयू की सईदा बानो उम्मीदवार थी। वहीं इस जीत से मधुबनी में महागठबंधन के नेताओं में खुशी की लहर है।
मधुबनी, जासं। जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में एनडीए को दोनों पदों से हाथ धोना पड़ा। अध्यक्ष के पद पर महागठबंधन के उम्मीदवार ने बाजी मार ली, तो उपाध्यक्ष पद पर स्वतंत्र उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली। ऐसे में दोनों पदों पर जीत दर्ज करने के एनडीए के मंसूबों पर पानी फिर गया। एनडीए ने जिप अध्यक्ष पद के लिए जदयू नेत्री व जिला पार्षद सईदा बानो एवं जिप उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता व जिला पार्षद पिंंटू मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था। एनडीए के इन दोनों उम्मीदवारों को पराजय का सामना करना पड़ा है। वहीं, महागठबंधन उम्मीदवार व झंझारपुर के पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव की जिला पार्षद पुत्री बिंंदु गुलाब यादव 23 मतों के अंतर से जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने में सफल रहीं।
महागठबंधन ने जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। महागठबंधन से अलग होकर कांग्रेस ने जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए जिला पार्षद दीपक कुमार ङ्क्षसह को चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार को महज चार मत मिले। कांग्रेस ने जिप अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। जबकि, जिप उपाध्यक्ष पद के स्वतंत्र उम्मीदवार संजय कुमार यादव ने एनडीए व कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली। संजय कुमार यादव को 31 मत तो पिंंटू मिश्रा को महज 19 मत ही मिले। वहीं, जिप अध्यक्ष पद के महागठबंधन उम्मीदवार ङ्क्षबदु गुलाब यादव को 39 मत तो एनडीए उम्मीदवार सईदा बानो को 16 मत मिले। इस प्रकार इस चुनाव में एनडीए एवं कांग्रेस दोनों को पराजय का सामना करना पड़ा।
- जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में महागठबंधन ने बाजी मारी, एनडीए को शिकस्त
- जिप अध्यक्ष पद पर महागठबंधन का कब्जा
- स्वतंत्र उम्मीदवार ने जिप उपाध्यक्ष पद किया अपने नाम
- जिप उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस उम्मीदवार को भी मिली पराजय
- महागठबंधन ने जिप उपाध्यक्ष पद के लिए नहीं उतारा था उम्मीदवार