Move to Jagran APP

मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: काको पंचायत से विदेशी राम मुखिया पद पर चुनाव जीते

शहर के आरके कॉलेज में चल रही मतों की गिनती। सघन जांच के बाद मतगणनना कर्मी व प्रत्याशियों को कराया गया प्रवेश। भीतर भी कड़ी सुरक्षा। झंझारपुर प्रखंड के काको पंचायत से विदेशी राम ने मुखिया पद पर की जीत दर्ज।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 11:36 AM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: काको पंचायत से विदेशी राम मुखिया पद पर चुनाव जीते
झंझारपुर प्रखंड के काको पंचायत से विदेशी राम ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। फोटो- जागरण

मधुबनी, जासं। पंचायत चुनाव के आठवें एवं जिला के सातवें चरण के मतदान की मतगणना शुक्रवार को आरके कॉलेज में चल रही है। इन दोनों प्रखंडों में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 24 नवंबर को मतदान हुआ था। समय से मतगणना शुरू हुई तो परिणाम भी सामने आने लगे हैं। झंझारपुर प्रखंड के काको पंचायत से विदेशी राम ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, संतनगर पंचायत से मुखिया पद पर आरती देवी एवं कोठिया पंचायत से मुखिया पद पर मो. शाकिर अंसारी ने जीत दर्ज की है। जबकि, लखनौर प्रखंड के बेहट उत्तरी से सीमा देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। बेहट दक्षिणी पंचायत से आरती देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। मतगणना को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश से पूर्व मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों की सघन जांच की गई है। प्रत्याशियों को अपने साथ एक गणन अभिकर्ता को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। पदवार अलग-अलग हॉल में 15-15 टेबल पर मतगणना चल रही है।

loksabha election banner

3262 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर 

झंझारपुर एवं लखनौर प्रखंड क्षेत्रों से कुल 3,262 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 1,619 महिला एवं 1,643 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। झंझारपुर प्रखंड में कुल 1,683 उम्मीदवार में 838 महिला व 845 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। लखनौर प्रखंड में कुल 1,579 उम्मीदवार में 781 महिला एवं 798 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। झंझारपुर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 34 पुरुष व सात महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 95 पुरुष व 81 महिला, मुखिया पद के लिए 65 पुरुष व 72 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 482 पुरुष एवं 460 महिला, सरपंच पद के लिए 48 पुरुष व 51 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 121 पुरुष एवं 167 महिला चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनौर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 17 पुरुष एवं तीन महिला, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 72 पुरुष व 62 महिला, मुखिया पद के लिए 87 पुरुष व 64 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 445 पुरुष एवं 449 महिला, सरपंच पद के लिए 55 पुरुष व 35 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 122 पुरुष एवं 168 महिला चुनाव मैदान में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.