Move to Jagran APP

मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: दो प्रखंडों में मतदान को लेकर वोटरों में दिख रहा गजब का उत्साह

मधवापुर एवं हरलाखी प्रखंडों में 453 बूथों पर मतदान शुरू। 1706 महिला सहित 3334 उम्मीदवार आजमा रहे राजनीतिक किस्मत। बूथों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध। मतदान केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू। 1.13 लाख महिला सहित 2.39 लाख मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच करेंगे मतदान।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 09:27 AM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: दो प्रखंडों में मतदान को लेकर वोटरों में दिख रहा गजब का उत्साह
मतदान के बाद ईवीएम एवं बैलेट बॉक्स को जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज में सुरक्षित रखा जाएगा।

मधुबनी, जासं। पंचायत आम चुनाव के सातवें चरण के तहत जिले के दो प्रखंडों मधवापुर एवं हरलाखी में कुल 453 बूथों पर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। बूथों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बूथों के दो सौ मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। मतदान प्रक्रिया की सूक्ष्म निगरानी एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी, पीसीसीपी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सशस्त्र बल आदि की प्रतिनियुक्ति की गई है। दोनों प्रखंडों से 1,706 महिलाओं सहित कुल 3,334 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान समाप्ति के बाद पोल्ड ईवीएम एवं पोल्ड बैलेट बॉक्स को जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज में बनाए गए बज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा।

loksabha election banner

मधवापुर से 1430 एवं हरलाखी से 1904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में :

मधवापुर एवं हरलाखी प्रखंड क्षेत्रों से कुल 3,334 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 1,706 महिला एवं 1,628 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। मधवापुर प्रखंड में कुल 1,430 उम्मीदवार में 757 महिला व 673 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। हरलाखी प्रखंड में कुल 1,904 उम्मीदवार में 949 महिला एवं 955 पुरुष उम्मीदवार शामिल है।

किस प्रखंड में कितने मतदाता :

मधवापुर एवं हरलाखी प्रखंडों में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख 39 हजार 324 है। इसमें एक लाख 13 हजार 778 महिला मतदाता, एक लाख 25 हजार 528 पुरुष मतदाता एवं 18 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मधवापुर प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख दो हजार 527 है। इसमें 48 हजार 772 महिला, 53 हजार 754 पुरुष एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। हरलाखी प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 36 हजार 797 है। इसमें 65 हजार 6 महिला, 71 हजार 774 पुरुष एवं 17 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मधवापुर में 179 एवं हरलाखी में 274 बूथों पर हो रहा मतदान :

मधवापुर एवं हरलाखी में बूथों की कुल संख्या 453 है। इसमें 444 मूल मतदान केंद्र एवं नौ सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मधवापुर प्रखंड के कुल 179 बूथों में 172 मूल मतदान केंद्र एव सात सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। हरलाखी प्रखंड के कुल 274 बूथों में 272 मूल मतदान केंद्र एवं दो सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.