मधुबनी न्यूज: तालाब में मिला चार दिन से गायब युवक का शव, गांव में मातम का माहौल
Madhubani news शव के हाथ पर बने टैटू से हुई युवक की पहचान गांव में मातम का माहौल शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस। शव की पहचान होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
मधुबनी (पंडौल), जासं। पंडौल मध्य पंचायत के डीहटोल स्थित रजोखर पोखर में रविवार को युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रजोखर पोखर में कुछ लोग जलकुंभी काटने गए थे। इसी दौरान एक युवक की नजर शव पर पड़ी। शोर मचने पर लोग जुटे। नवनिर्वाचित मुखिया प्रतिनिधि अनिल राय ने पंडौल थाना को सूचित किया। प्रथम ²ष्टया शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। बांस के सहारे शव को किनारे लाया गया। शव पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
इधर, पंडौल मध्य पंचायत के वार्ड नौ डीहटोल निवासी उपेन्द्र मंडल का 26 वर्षीय पुत्र राहुल मंडल भी पिछले चार दिनों से लापता चल रहा था। इसको लेकर भी लोगों में शंका व असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। उक्त युवक की मां व उसके चाचा सचिन्द्र मंडल ने पहले कपड़े से फोटो में पहचाना, फिर घटनास्थल पर पहुंच देखा। कई दिन हो जाने के कारण चेहरा ठीक से पहचाना नहीं जा रहा था। जबकि, उसके हाथ का टैटू स्पष्ट रूप से दिख रहा था। जिस आधार पर तत्काल उसकी पहचान राहुल मंडल के रूप में की गई। शव की पहचान होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। फिलहाल देवघर गए हुए हैं। घर पर मृतक की मां व दो बहनें हैं। पंडौल थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया की मृतक की पहचान हो जाने के बाद अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बाइक दुर्घटना में डाटा ऑपरेटर जख्मी
झंझारपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में शामिल होने झंझारपुर से मधेपुर जा रहे स्वास्थ्य विभाग के डाटा ऑपरेटर अरङ्क्षवद कुमार अविनाश बाइक दुर्घटना में जख्मी हो गए। दुर्घटना में जख्मी डाटा ऑपरेटर सर्वसीमा गांव निवासी अविनाश का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने बाइक से एक एएनएम के साथ टीकाकरण के लिए मधेपुर जा रहे थे। उसी क्रम में झंझारपुर-मधेपुर सड़क पर बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उससे बचाव करने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डाटा ऑपरेटर का पैर इस दुर्घटना में जख्मी हुआ है।