Move to Jagran APP

मधुबनी में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों ने किया हमला, तीन पुलिस कर्मी घायल

Madhubani News छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने आठ धंधेबाज़ों को गिरफ्तार किया। 17 नामजद एवं 60 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।देसी चुलाई शराब व ताड़ी बरामद।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 01:58 PM (IST)
मधुबनी में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों ने किया हमला, तीन पुलिस कर्मी घायल
गिरफ्तार धंधेबाज़ों को न्यायिक हिरासत में भेजती पुलिस

मधुबनी, जासं।  छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आठ धंधेबाज़ों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी मात्रा में देसी चुलाई शराब जब्त की गई है। जब्त ताड़ी को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। 17 नामजद एवं 60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के कमलपुर-सिसौना मुख्य सड़क पर हटिया गाछी के निकट की है। जानकारी के अनुसार होलिका दहन की शाम पुलिस गुप्त सूचना पर पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार, एसआई एसएन सिंह, एसआई मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार, मुन्ना मांझी, तैयब हसन, अबुल कलाम एजाज व रामप्रवेश प्रसाद सहित सशस्त्र बलों के संग फ्लैग मार्च करते हुए उक्त स्थान की ओर चल पड़े।

loksabha election banner

 वहां पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा से हमला हो गया। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती तब तक एएसआई मनोज कुमार सिंह, तैयब हसन व अरुण कुमार घायल हो चुके थे। साथियों को घायल होता थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों को घटना के बारे में सूचित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की।  सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अभिषेक रंजन, सदर एसडीपीओ कामिनी बाला, बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ पंकज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर आरके भानू, सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, नगर थाना व पुलिस लाइन से सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दिल हो गया। कुछ देर के लिए शराब धंधेबाजों व पुलिस के बीच काफी हंगामा हुआ, लेकिन काफी संख्या में पहुंचे पुलिस जवानों ने धंधेबाजों को खदेड़ कर मारना-पीटना शुरू किया। पुलिसिया कार्रवाई होते देख धंधेबाजों में हड़कंप मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सबों को खदेड़ कर पीटते हुए पकड़ना शुरू किया। इसी क्रम में पुलिस ने  बैद्यनाथ महतो,  बबलू महतो व अरुण महतो के घर की तलाशी ली तो झोपड़ी नुमा घर से भारी मात्रा में ताड़ी तथा प्लास्टिक के बोतलों में चुलाई हुई देशी शराब बरामद हुई।

 सड़क किनारे बने धंधेबाजों की झोपड़ियों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। झोपड़ियों में बरामद ताड़ी को वहीं विनष्ट किया गया। जबकि, चुलाई हुई देसी शराब को जब्त कर थाना लाया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने गंगापुर निवासी राजू दास, कमलपुर निवासी अमरेश राम व सुमन कुमार पासवान सहित धंधेबाज छोटु पासवान, बैद्यनाथ महतो एवं उसके तीन बेटे जितेंद्र कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार महतो व देवेंद्र कुमार महतो को घटनास्थल पर ही खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने आठों गिरफ्तार धंधेबाजों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया की घायल एएसआई मनोज कुमार सिंह के बयान पर 17 नामजद एवं 60 अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.