LokSabhaElection: वोटरों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बूथ बदलने से नाराज मतदाताओं ने किया हंगामा
मतदान करने को लोगों में काफी उत्साह। महिलाओं की देखते बन रही संख्या्। मशीन खराब होने से कई बूथ पर मतदान शुरू होने में विलंब हुआ।
दरभंगा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुअा। वोट करने का उत्साह चरम पर था। दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के हनुमाननगर प्रखंड के नरसरा में बूथ बदले जाने से नाराज केंद्र संख्या 81 के मतदाताओं ने हंगामा किया। मतदाता खुद को मतदान से अलग रखने की बात कह रहे हैं।
दरभंगा लोकसभा के बूथ 43 पर मतदाताओं की लंबी कतार देखते ही बन रही थी। वहीं, दरभंगा के बूथ संख्या 200 सी पर मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। काफी उत्साहित महिला लाइन में वोट डालने को लेकर खड़ी थी। बिरौल बूथ 16 पर कतार में खड़े वोटरों को मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार था।
दरभंगा के हनुमान नगर के बूथ संख्या 18 पर मशीन खराब होने के कारण निर्धारित समय पर मतदान नहीं शुरू हुआ। लोगों को मतदान शुरू होने का इंतजार है। दरभंगा बूथ संख्या 280 पर मतदान करने पहुंचे वोटर काफी उत्साहित है। शरीर से दिव्यांग शोभाकांत लाल दास (79) वोट डालने के लिए निर्धारित समय से पूर्व पहुंच गए थे। दरभंगा के बूथ संख्या दो पर मतदान करने अपने पोते के साथ बैधनाथ शाह पहुंचे है। दरभंगा के बूथ संख्या 281 पर वोट डालने काफी संख्या में महिलाएं पहुंची है।
यहां पर पुरुषों की संख्या की तुलना में महिलाएं भारी पड़ी। बूथ पर महिलाओं की काफी लंबी लाइन लगी हुई है। मतदान संख्या केंद्र संख्या 281 पर 95 वर्षीय सावित्री देवी मतदान करने को अपनी पोती के साथ पहुंची। बूथ संख्या 281 पर वोट डालने महिलाओं की लंबी लाइन लगी थी।
वोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यंवस्था सख्त है। मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लेने में सक्रिय रहे। दरभंगा के जिला पदाधिकारी त्यागराजन एसएम व उनकी पत्नी ने आदर्श मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 288 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुशेश्वरस्थान के दियारा में गैजोरी घाट से नाव से मतदान करने मतदाता गए। दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के बहादुरपुर बिधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हनुमाननगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर दो घंटे में 8.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पूर्व मतदान करने के लिए लोग सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। वोट डालने के बाद उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई सेल्फी ले रहा था। पहली बार वोट डालने वाले मतदाता ज्यादा उत्साहित थे।
दरभंगा पालिटेक्निक कॉलेज के आदर्श बूथ नंबर 84 पर पहले पांच वोटरों को स्वीप की संध्या सुरभि ने पौधा भेंट किया। बेनीपुर के कंन्थूडीह मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 112 के मतदाता रविकांत मिश्र एंव हरिजन दरवाजा मतदान केन्द्र संख्या 113 पर मतदाता भवानी झा का मतदाता सूची में नाम नहीं रहने से मतदान करने से बंचित होना पड़ा । मतदाता सूची में नाम नहीं रहने से मायूस होकर घर लोटे।
उक्त दोनों ने बताया कि पिछले बार लोकसभा एंव विधानसभा में वोट डाला था। नेहरा गांव में वोट बेनीपुर के विधायक सुनील चौधरी ने वोट डाला। दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत नागेंद्र झा बालिका उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर बिहार प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने मत डाला।