Move to Jagran APP

COVID-19 : Coronavirus : जानिए प्रशासन क्यों होटलों को क्वारंटाइन सेंटर व आइसोलेशन वार्ड बनाने पर कर रहा विचार

COVID-19 Coronavirus होटल मालिकों के साथ डीएम ने की बैठक सभी ने प्रशासन से सहयोग का किया वादा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 09:44 AM (IST)
COVID-19 : Coronavirus : जानिए प्रशासन क्यों होटलों को क्वारंटाइन सेंटर व आइसोलेशन वार्ड बनाने पर कर रहा विचार
COVID-19 : Coronavirus : जानिए प्रशासन क्यों होटलों को क्वारंटाइन सेंटर व आइसोलेशन वार्ड बनाने पर कर रहा विचार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी होटल मालिकों से कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण बढऩे पर आवश्यकता पड़ी तो कभी भी जिला प्रशासन किसी भी होटल को क्वारंटाइन व आइसोलेशन वार्ड के लिए ले सकता है।

loksabha election banner

होटल मालिकों के साथ बैठक

वह समाहरणालय सभाकक्ष में होटल मालिकों के साथ बैठक कर रहे थे। कहा कि किसी भी होटल को क्वारंटाइन सेंटर या आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के बाद वहां की सारी सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था होटल मालिक स्वयं कराना सुनिश्चित करेंगे। उपयोग के बाद वापसी के समय निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइज कराकर वापस करा दिया जाएगा।

एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला

डीएम ने कहा कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमित एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। लेकिन, पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे समय में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, तभी हम इस लड़ाई को जीत पाएंगे। सभी होटल मालिकों ने डीएम के समक्ष एक स्वर में सहमति देते हुए कहा कि इस विकट परिस्थिति में हम सभी लोग प्रशासन के साथ हैं। प्रशासन के हर सहयोग को तैयार हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल ङ्क्षसह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व शहर के विभिन्न होटलों के मालिक मौजूद थे।

पंचायतों में मास्क व साबुन का किया वितरण

पारू प्रखंड की आनंदपुर खरौनी पंचायत की मुखिया सुनैना देवी ने मास्क व साबुन का वितरण किया। दूसरी ओर, गांवों एवं सड़कों पर डीडीटी का छिड़काव कराया गया। मनियारी: कुढऩी प्रखंड की हरपुर बलड़ा पंचायत को पूर्णरूपेण सैनिटाइज किया गया। मुखिया विमल सिंह के नेतृत्व में सैनिटाइजर व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। वहीं पंचायत की मुखिया विमल सिंह एवं जदयू नेता चंदन कुमार भास्कर ने साबुन, मास्क व ग्लबस का वितरण किया। वहीं, हरिशंकर मनियारी मुखिया अजय कुमार ने विभिन्न वार्डों में मास्क व साबुन का विवरण किया।

साहेबगंज: प्रखंड की अहियापुर पंचायत में प्रखंड प्रमुख हाजरा खातून तथा मुखिया मैनेजर राय ने अपने निजी कोष से साबुन व डिटर्जेंट पाउडर का वितरण किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.