Move to Jagran APP

संघर्ष के बूते सियासत के केंद्र बने थे कर्पूरी ठाकुर

मुजफ्फरपुर गरीबी और लाचारी के बीच संघर्ष के बूते कर्पूरी ठाकुर देश की सियासत का केंद्र बन गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 01:45 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 01:45 AM (IST)
संघर्ष के बूते सियासत के केंद्र बने थे कर्पूरी ठाकुर
संघर्ष के बूते सियासत के केंद्र बने थे कर्पूरी ठाकुर

मुजफ्फरपुर : गरीबी और लाचारी के बीच संघर्ष के बूते कर्पूरी ठाकुर देश की सियासत का केंद्र बन गए। अपनी चिंता छोड़ विकास से वंचित दलित, अकलियत और पिछड़े को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर समतुल्य बनाने को निरंतर संघर्ष जारी रखा। आज उनके सपने को साकार करने के लिए राजद संघर्ष कर रहा है। यही वजह है कि सामंती शक्तिया सामाजिक लड़ाई का नेतृत्व करने वालों को परेशान करने में जुटी है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक रामविचार राय ने पारू व्यापार मंडल परिसर में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। शकर प्रसाद यादव ने कहा कि कर्पूरी जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अधूरे संघर्ष को पूरा करने की लड़ाई राजद लड़ रहा है। समारोह की अध्यक्षता सत्यदेव पंडित ने की। जबकि राजेंद्र प्रसाद यादव, अरुण कुमार सिंह, उमाशकर प्रसाद यादव, रामनवमी साह, मो एहसान, रामबाबू राय आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

साहेबगंज : स्थानीय अशोक चौक स्थित कलवार अतिथिशाला में राजद के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रो अजय कुमार ने की, जबकि प्रेमचंद जायसवाल, जिला पार्षद मनोज राय, मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष शभू राय, मुखिया मनोज पासवान, पूर्व मुखिया लक्ष्मीकात राय, दयाशकर राय, बबलू जायसवाल, लाल मोहम्मद, रामायण पासवान ने समारोह को संबोधित किया। सरैया : मनिकपुर शिव मंदिर परिसर में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता शकर प्रसाद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही सच्चे समाज की कल्पना की जा सकती है। समारोह को व्यापार मंडल अध्यक्ष लखीचंद राय, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू साह, शोएब राही, शकर राम, अवधेश राय, पैक्स अध्यक्ष मंजय राय, कन्हैया लाल पटेल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र पासवान ने की। औराई : औराई बाजार पर जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। मौके पर पूर्व सरपंच राममिलन ठाकुर, राकेश साह, तकी इमाम, चुन्नू राय, संजय कुमार आदि थे। गायघाट : कर्पूरी स्मृति भवन गायघाट के प्रागण में जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समाजवादी जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक लालबाबू सहनी ने की। संबोधित करते हुए युवा नेता प्रभात किरण ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब, शोषित और वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। कहा कि 17फरवरी को जननायक की पुण्यतिथि गायघाट में विशाल आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को नंदलाल यादव, लालमोहन मिश्रा, भरत पासवान, राम भरोस राय, जयराम यादव, चंदन यादव, संजीव कुमार यादव, प्रो रविन्द्र यादव, विशुनी राय, महेश राय, रामदेव पासवान, जगन्नाथ राय, हीरा प्रसाद यादव आदि ने संबोधित किया। बोचहां : जदयू राज्य परिषद सदस्य जयचन्द्र राम उर्फ जेसी ने बखरी चौक के समीप महादलित बस्ती में आयोजित जननायक की जयंती पर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जब हमलोग दबे- कुचले के उत्थान व विकास को आगे बढे़ंगे, तभी उनका सपना साकार होगा। आयोजन बिहार दिव्याग, वृद्ध, विधवा विकास मंच के बैनर तले किया गया। मौके पर मंच के अध्यक्ष जयमंगल राम, जदयू के मुशहरी प्रभारी राम एकवाल सिंह, श्याम सुदर पटेल, युवा जदयू अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार कुशवाहा, कुनदन कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.