Move to Jagran APP

झूमते-नाचते बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंचने लगे कांवरिये, हर ओर बोल-बम का उदघोष Muzaffarpur News

कांवरियों में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी का उत्साह चरम पर दिख रहा है। प्रशासन की ओर से जगह-जगह विश्राम करने की व्यवस्था की गई है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 12:36 PM (IST)
झूमते-नाचते बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंचने लगे कांवरिये, हर ओर बोल-बम का उदघोष Muzaffarpur News
झूमते-नाचते बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंचने लगे कांवरिये, हर ओर बोल-बम का उदघोष Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने हजारों कांवरिये अभी से ही शहर पहुंचने लगे हैं। उनका जत्था झूमते-गाते हुए शहर पहुंच रहा है। वैसे अभी जलाभिषेक नहीं हो रहा है। लेकिन, कांवरिये पहले पहुंच कर विभिन्न विश्रामगृहों में आराम कर लेना चाह रहे हैं। प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से इसकी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां भोजन और आराम करने के बाद ये कांवरिये बाबा के जलाभिषेक को लगने वाली लाइन में लग जाएंगे। नगर विकास मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि खुद भक्तों की सेवा में जुटे हैं।

loksabha election banner

इस बीच विभिन्न संस्थाओं की ओर से कांवर मार्ग पर जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। जहां भक्तों की सेवा के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। कई ऐसे कांवरिये हैं जिनके पांवों में प्तपती सड़क चलने के कारण छाले पड़ गए हैं। या उन्हें किसी अन्य तरह की परेशानी है तो उनके लिए चिकित्सा शिविर है। उसी तरह से भक्तों के नहाने और खाने की व्यवस्था भी शिविरों में की गई है। इन शिविरों में बज रहे शिव भजन कांवरियों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

शिव और गंगा का आह्वान

सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा गरीबनाथ मंदिर में संध्या समय शंखनाद और घंटे की ध्वनि के साथ भगवान शिव और गंगा का आह्वान किया जाएगा। मंदिर न्यास समितिके डॉ. संजय पंकज ने बताया कि अब सावन में हर रविवार संध्या सात बजे शिव और गंगा के आह्वान के साथ महाआरती होगी। सात या नौ की विषम संख्या में पंडित गण आरती करेंगे। बाबा के गर्भ-गृह से लेकर सिंह-द्वार तक भक्तों का हुजूम रहेगा। इस दौरान मंदिर के सभी पंडितों द्वारा सामूहिक शंखनाद किया जाएगा। घंटे की ध्वनि भी गूंजती रहेगी। महाआरती के बाद शिवभक्त कांवरियों द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा। इसमें मंदिर के सभी पुजारी सहित मंदिर न्यास समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य और सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के औचित्य और इसके महात्म्य पर भी विस्तार से चर्चा की।

निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप

न्यास समिति सचिव एनके सिन्हा व कोषाध्यक्ष पुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जलाभिषेक के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा बाबा के दरबार में आए शिवभक्त कांवरियों की हर सुविधा का हरसंभव ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को सोमवार की सुबह आठ बजे के बाद ही जलाभिषेक के लिए आने की अपील की। डॉ. अनिल धवन ने बताया कि मंदिर न्यास समिति की ओर से डीएन हाई स्कूल में रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगेगा।
 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.