भाजपा नेता ने ली राजद की सदस्यता
भाजपा नेता कृष्णा कुमार चौधरी और उनकी पत्नी फूलवंती देवी ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
By Edited By: Published: Sun, 19 Jun 2016 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2016 05:12 PM (IST)
मुजफ्फरपुर। भाजपा नेता कृष्णा कुमार चौधरी और उनकी पत्नी फूलवंती देवी ने शनिवार को भाजपा छोड़ राजद का दामन थाम लिया। मोतीपुर स्थित राजद कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राजद विधायक नंद कुमार राय के समक्ष प्रखंड अध्यक्ष जावेद अहमद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। विधायक ने फूलवंती देवी को प्रखंड प्रमुख पद का उम्मीदवार घोषित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ने की। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख गजाधर प्रसाद यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, रंजीत साह, पूर्व जिला पार्षद उमेश राय, अभिमन्यू पांडेय, मो नेयाज उर्फ गुड्डु, पंसस गोल्डेन कुमार, लक्ष्मी नारायण पटेल, अजय पासवान आदि उपस्थित थे.
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें