Move to Jagran APP

झंझारपुर सांसद आरपी मंडल उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियोंं को विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का पढ़ाएंगे पाठ

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार आठ जनवरी को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक विकास के साधन के रूप में पंचायत का नेतृत्व-जनप्रतिनिधि और सरकार के बीच संपर्क विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन होगा। इसमें विचार व्यक्त करने के लिए झंझारपुर के सांसद आरपी मंडल को आमंत्रित किया गया है।

By Vinay PankajEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 05:19 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 05:19 PM (IST)
झंझारपुर सांसद आरपी मंडल उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियोंं को विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का पढ़ाएंगे पाठ
झंझारपुर सांसद आरपी मंडल उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों को विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएंगे

मधुबनी, जागरण संवाददाता। झंझारपुर सांसद आरपी मंडल उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों को विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार आठ जनवरी को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक विकास के साधन के रूप में पंचायत का नेतृत्व-जनप्रतिनिधि और सरकार के बीच संपर्क विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपना विचार व्यक्त करने के लिए झंझारपुर के जदयू सांसद आरपी मंडल को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के संयुक्त सचिव प्रसेनजीत ङ्क्षसह ने सांसद को आमंत्रण पत्र भेजा है। सांसद श्री मंडल ने आमंत्रण स्वीकार करने हुए उक्त कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की सहमति भी दे दी है। 

loksabha election banner

उक्त कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार के सहयोग से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय के तत्वावधान में किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड के 26 जिला पंचायत चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन, 109 ब्लॉक पंचायत प्रमुख एवं 270 मनोनीत ग्राम प्रधानों सहित लगभग 450 पंचायत प्रतिनिधि व्यक्तिगत रुप से शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के 376 जिला पंचायत सदस्य, तीन हजार 201 ब्लॉक पंचायत सदस्य एवं सात हजार 791 ग्राम प्रधान भी वेबङ्क्षलक के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

सांसद श्री मंडल के अतिरिक्त सांसद तीरथ ङ्क्षसह रावत एवं गीता विश्वनाथ बांगा और उत्तराखंड राज्य के विद्यालयी और शिक्षा, खेल, युवा कल्याण और पंचायती राज मंत्री अरङ्क्षवद पांडेय को पैनल चर्चा में अपना विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की चुनाव परिणाम की समीक्षा :

पूर्व विधायक देवनाथ यादव के आवास पर फुलपरास प्रखंड की सातों पंचायत की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदेश्वर यादव ने की। पूर्व विधायक गुलजार देवी भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान गांव एवं बूथवार समीक्षा की गई। चुनाव में हुई हार के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में रामचरण यादव, सुभाष ङ्क्षसह, ब्रह्मदेव राय, बैद्यनाथ पासवान, नित्यानंद कुंवर, संतोष मिश्रा, सुभाष चंद्र मंडल, दुनियालाल मंडल, भगवान लाल यादव, चंदेश्वर मंडल, मो. लुकमान, रामकुमारी देवी, वीरेंद्र प्रसाद यादव, योगेंद्र सदाय, रवि कुमार ङ्क्षसह, बद्रीनाथ कामत, सुभाष कुमार ङ्क्षसह, देवनारायण यादव, शिवलाल कामत, बैजनाथी पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.