जदयू ने संगठन को हर घर तक ले जाने का दिलाया संकल्प, सरकार की योजना की जानकारी देने का दायित्व
महानगर जदयू बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव को मिला प्रशिक्षण। पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर दिया गया बल।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। महानगर जनता दल की ओर से बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नीतिश्वर सिंह महाविद्यालय में आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन को हर घर तक पहुंचाना व सरकार की योजना की जानकारी देता हर बूथ अध्यक्ष का दायित्व है। जब हर बूथ से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा तब संगठन मजबूत होगा।
प्रशिक्षण शिविर में महानगर अध्यक्ष अम्बरीश सिन्हा ने सात निश्चय तो प्रो.अर्चना कटियार में सरकार की ओर से चलने वाले महिलाओं की योजना, राशि खत्री ने दहेज प्रथा, बाल विवाह व नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा की तो संजय पासवान ने दलित-महादलित उत्थान की योजना तो रमाशंकर सिंह ने किसानों के लिए चलने वाली योजना व जल जीवन हरियाली अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन महानगर जदयू अध्यक्ष ने की।
इनकी रही भागीदारी
जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी, पार्टी नेता शिशिर कुमार नीरज, प्रवक्ता कुमारेश्वर, जानकी श्रीवास्तव, हर्षवद्र्वन ठाकुर, मेंहदी हसन, डा.शब्बीर अब्बास, मुख्तार तबीश, राजेन्द्र पटेल, किरण देवी महतो, सचिदानंद शाही, सबिता जायसवाल, शोभा सलामपुरिया, राजीव केजरीवाल, निगम पार्षद संतोष महराज, संजय रजक, शैलेश कुमार शाही आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
केजरीवाल के शपथ लेने पर बधाई
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं केजरीवाल सहित दिल्ली की जनता को बधाई दी है। कहा है कि दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बना नफरत की राजनीति को दरकिनार कर दिया है। जनता ने विकास के मुद्दे को चुना। केजरीवाल ने जनता की समस्याओं का निराकरण कर देश में मिसाल कायम किया है, पूरे देश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। आने वाले समय में देश में जनता को एक वैकल्पिक राजनीति मिलेगी।
राजद का संगठन विस्तार
कुढऩी प्रखंड की किशुनपुर बलौर पंचायत में राजद संगठन का विस्तार किया गया। इसे लेकर प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए पंचायत अध्यक्ष मो जमाल, उपाध्यक्ष निशारुल हक, शिकन मांझी, प्रधान महासचिव रामनाथ राय, कोषाध्यक्ष मो जाहिद, महासचिव मोहन राय, तैयब अली, भजन राय, लालबाबू राय, सचिव मुकेश राय, दशरथ राय, मो यूनुस, रंजीत कुमार, लक्ष्मण मांझी एवं गरीबन पासवान को मनोनीत किया।